
'एलियन ने किया महिला को प्रेग्नेंट...' रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा!
AajTak
Alien-UFO Story: ये चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब उन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिन्होंने यूएफओ से मिलने के बाद 'पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस' (Paranormal Experience) का दावा किया था.
एलियंस या यूएफओ (उड़न तश्तरी) को लेकर पूर्व में कई हैरान कर देने वाले दावे किए जा चुके हैं. लेकिन अब जो दावा किया गया है कि उसके मुताबिक, एलियन ने एक महिला के साथ संबंध बनाए थे, जिसके बाद वह महिला प्रेग्नेंट हो गई थी. ये चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब एक रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने उन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके बयान लिए, जिन्होंने UFO से मिलने के बाद 'पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस' (Paranormal Experience) का दावा किया था.
इसको लेकर रक्षा खुफिया एजेंसी ने पेंटागन को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं, जिसे 'द सन' ने प्रकाशित किए हैं. रिपोर्ट में उन प्रभावों के बारे में बताया गया है जो किसी Alien या UFO के करीब जाने पर देखे जा सकते हैं. इसमें इंसानों को चोट लगने से लेकर किडनैप करने और उनके साथ 'यौन संबंध' बनाने जैसी घटना शामिल है.
एक गवाह ने दावा किया कि यूएफओ ने इंसानों के साथ यौन संबंध बनाए और यहां तक कि एक महिला को प्रेग्नेंट भी कर दिया. रिपोर्ट में भी कहा गया है कि UFO और मनुष्यों के बीच पांच बार 'यौन संबंध' बनाने की सूचना मिली है.
यूएफओ के करीब जाने पर इंसानों को क्या-क्या नुकसान हुए?
रिपोर्ट में अमेरिका स्थित MUFON नामक एजेंसी ने इंसानों और उनकी आवृत्ति पर UFO देखे जाने के जैविक प्रभावों के बारे में बताया है. जिसमें UFO के संपर्क में आए इंसानों की किडनैपिंग, प्रेग्नेंसी, सेक्सुअल रिलेशन, टेलीपैथी का अनुभव जैसी अजीबोगरीब घटनाओं का जिक्र है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएफओ/एलियन के करीब जाने से लोग घायल हो सकते हैं, विकिरण से जल सकते हैं, मस्तिष्क की समस्या हो सकती है या उनकी नसों पर प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा गवाहों के अन्य अनुभवों में बुरे सपने आना, आवाज का चले जाना, आंख में चोट, सांस लेने में तकलीफ और वजन घटना शामिल है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











