
एलियन्स पर ओबामा- मैंने UFO का फुटेज देखा है, अमेरिकी सेना से भी ज्यादा तेज हैं
AajTak
कई दशकों से मानव सभ्यता के लिए एलियंस या परग्रही कौतूहल का विषय रहे हैं. सिनेमा में भी एलियंस को लेकर कई तरह के प्रयोग होते रहे हैं. अब इसी मुद्दे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राय रखी है.
कई दशकों से मानव सभ्यता के लिए एलियंस या परग्रही कौतूहल का विषय रहे हैं. सिनेमा में भी एलियंस को लेकर कई तरह के प्रयोग होते रहे हैं. अब इसी मुद्दे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राय रखी है. 'द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन' में बराक ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व को लेकर कई दिलचस्प बातें कही हैं. ओबामा ने कहा कि लोगों की एलियंस को लेकर अलग-अलग प्रकार की धारणा है. जब मैं साल 2008 में अमेरिका का राष्ट्रपति बना था तो मैं भी एलियंस के बारे में जानने को लेकर उत्साहित था. मैं जानना चाहता था कि क्या कोई ऐसी लैब है जहां इन एलियंस या उनकी उड़नतश्तरियों को रखा जाता है. ओबामा ने कहा कि ऐसी कोई लैब तो नहीं है. लेकिन एक बात जो सच है वो ये है कि ऐसी कई फुटेज और वीडियो हैं जिनमें आसमान में रहस्यमयी चीजों को देखा जा सकता है. हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी हम पता नहीं लगा पाए हैं कि वे आखिर हैं क्या. हम ये समझा नहीं सकते हैं कि वे आखिर कैसे मूव करते हैं, उनका प्रक्षेपवक्र कैसा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












