
'एलन मस्क इसे नौकरी पर रखो', अमेरिकी यूट्यूबर ने दिल्ली के मसाज करने वाले की क्यों की इतनी तारीफ?
AajTak
अमेरिकी यूट्यूबर मैक्स मैकफर्लीन ने एलन मस्क से दिल्ली के मुहम्मद वारिस को नौकरी पर रखने की अपील की है. दरअसल, मैकफर्लीन भारत दौरे पर हैं और वो मुहम्मद वारिस की मसाज से इतने खुश हुए कि उन्होंने मस्क से इन्हें नौकरी पर रखने की मांग कर दी.
अमेरिकी यूट्यूबर मैक्स मैकफर्लीन भारत दौरे पर हैं. उन्होंने नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक तेल मालिश करने वाले से हेड और शोल्डर की मसाज करवाई. मैकफर्लीन ने दावा किया कि मसाज करवाने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वो अंतरिक्ष में हैं. वो इससे से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने एलन मस्क से इन्हें नौकरी पर रखने की अपील कर दी.
मैकफर्लीन के यूट्यूब पर 12 लाख सब्सक्राइबर हैं. वो रविवार को साउथ दिल्ली के मार्केट में घूम रहे थे. तभी उन्हें सड़क किनारे अपनी दुकान लगाए एक तेल मालिश करने वाला दिखा. इनका नाम मुहम्मद वारिस बताया जा रहा है. मैकफर्लीन ने उनसे हेड और शोल्डर की मसाज करवाई. उन्होंने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया.
मुहम्मद वारिस से मसाज करवाते वक्त मैकफर्लीन पूरी तरह से इसमें खो गए. उन्होंने वीडियो में कहा, 'एलन मस्क को इन्हें काम पर रखने की जरूरत है, क्योंकि मैं अभी स्पेस (अंतरिक्ष) में चला गया हूं.'
मैकफर्लीन ने कहा, 'भारत में स्ट्रीट मसाज इतनी अच्छी क्यों है? इससे अच्छी मसाज मुझे आजतक नहीं मिली.' उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा, 'अमेरिका में ऐसा करने पर इस आदमी पर कई आरोप लग जाते. इन्होंने न सिर्फ मेरे बाल खींचे, बल्कि मेरे साथ मारपीट भी की.'
वीडियो के आखिरी में मैकफर्लीन ने मुहम्मद वारिस से हाथ मिलाया. उन्होंने मसाज के लिए उन्हें दो से तीन हजार रुपये दिए. 21 अप्रैल को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






