
'एर्दोगन दबे-कुचले मुसलमानों की आवाज', तुर्की चुनाव पर इस्लामिक देशों ने और क्या कहा?
AajTak
एर्दोगन के एक बार फिर से तुर्की के राष्ट्रपति चुने जाने पर मुस्लिम देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई भेजी है. एर्दोगन की जीत पर इस्लामिक सहयोग संगठन ने भी प्रतिक्रिया दी है. एर्दोगन खुद को मुस्लिम वर्ल्ड के लीडर के तौर पर देखते हैं और उनकी इस जीत को लेकर पाकिस्तान समेत कुछ मुस्लिम देश उत्साहित हैं.
तुर्की में इस्लामिक नेता रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. दो दशक से अधिक समय से तुर्की की सत्ता पर काबिज एर्दोगन अब राष्ट्रपति के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू कर रहे हैं. एर्दोगन खुद को मुस्लिम देशों के नेता के रूप में देखते हैं और उनकी जीत पर मुस्लिम देशों से सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है. संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन ने एर्दोगन के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है.
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा है कि वह तुर्की और उसके लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'रेचेप तैय्यप एर्दोगन को एक बार फिर से तुर्की का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई. हम दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करते हैं. हम तुर्की और उसके लोगों के लिए निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करते हैं.'
कतर
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने एर्दोगन को बधाई देते हुए उन्हें अपना भाई कहकर संबोधित किया है.
उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्रिय भाई रेचेप तैय्यप एर्दोगन, आपकी जीत पर बधाई और मैं आपके नए कार्यकाल की सफलता की कामना करता हूं. आशा करता हूं कि आप तुर्की के लोगों के लिए प्रगति और समृद्धि को बढ़ाने में सफल हों. मैं कामना करता हूं कि कतर और तुर्की के मजबूत संबंध और अधिक विकास करें.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









