
एयर होस्टेस की तरह ट्रेन में किन्नर बनीं अटेंडेंट! ऐसे किया स्वागत, वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई लोकल, जो हर दिन लाखों लोगों की जिंदगी का हिस्सा है, अब एक खास वजह से चर्चा में है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किन्नर 'एयर होस्टेस' के अंदाज में महिला डिब्बे में यात्रियों को निर्देश देते नजर आ रही हैं.
मुंबई लोकल, जो हर दिन लाखों लोगों की जिंदगी का हिस्सा है, अब एक खास वजह से चर्चा में है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किन्नर 'एयर होस्टेस' के अंदाज में महिला डिब्बे में यात्रियों को निर्देश देते नजर आ रही हैं.
इस वायरल वीडियो में किन्नर महिला डिब्बे में अनोखे अंदाज में कहती हैं, 'नमस्कार, ट्रेन में आपका स्वागत है. कृपया अपनी सीट बेल्ट खोल लीजिए, क्योंकि हमारी ट्रेन अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचने वाली है'. इसके बाद हंसी-मजाक के लहजे में कहती हैं, 'जितने आपने टिकट निकाले थे, उतने पैसे खत्म हो चुके हैं. कृपया गाड़ी से दफा हो जाएं. सूचना समाप्त... धन्यवाद!'
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
यह वीडियो @devi_waghela_ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन होस्टेस आ गई है, ऑन पब्लिक डिमांड.' अब तक इसे 8.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है.
देखें वायरल वीडियो
'इस वीडियो ने सच में दिन बना दिया'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











