
एयर स्ट्राइक की तबाही पर झूठ बोल रहे थे पाकिस्तानी मंत्री, इंटरनेशल मीडिया ने खोल दी पोल, VIDEO
AajTak
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हडकंप मचा हुआ है. इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तारड़ जब विदेशी समाचार चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे तो उन्हें कई ऐसे दावे कर दिए जिनका हकीकत से कुछ वास्ता नहीं था, इस पर एंकर ने ऐसा आईना दिखाया कि पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी.
भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के भीतर आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हडंकप मचा हुआ है. पाकिस्तान अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मीडिया से गुहार लगा रहा है कि हम तो पहलगाम हमले की जांच के लिए तैयार थे लेकिन भारत ने पहले हमला कर दिया.
इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ जब विदेशी समाचार चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे तो उन्हें कई ऐसे दावे कर दिए जिनका हकीकत से कुछ वास्ता नहीं था, इस पर एंकर ने उन्हें ना केवल टोका बल्कि पाकिस्तान के आतंकवाद की पूरी पोल खोलकर रख दी.
'हमारा तो विमान तैयार था'
पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान के पांच अलग-अलग स्थानों पर को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कई लोग मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से दहल उठा पाकिस्तान, 90 आतंकी ढेर, जैश-लश्कर और हिज्बुल के ठिकाने तबाह
स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में तारड़ ने कहा, "भारत ने आधी रात को हमला किया, जब हम विदेशी और स्थानीय पत्रकारों को बहावलपुर और मुरितक ले जाने की योजना बना रहे थे. हमारे पास पूरा कार्यक्रम तय था, विमान तैयार था." जब तारड़ से सवाल किया गया है कि भारतीय सेना का दावा है कि कुल नौ स्थानों पर हमले किए गए और ये सभी हमले आतंकी ठिकानों पर केंद्रित थे और कोई भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान निशाने पर नहीं था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









