
एयरहोस्टेस ने 33 हजार फीट की ऊंचाई पर कराई महिला की डिलीवरी!
AajTak
33 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे विमान में कोई डॉक्टर भी नहीं था. जहाज के चालक दल की सदस्यों ने महिला की डिलीवरी कराने में मदद की. मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं.
अफगानिस्तान से निकासी उड़ान के दौरान एक महिला ने केबिन क्रू में बच्ची को जन्म दिया. विमान में सवार अफगान महिला को प्रसव पीड़ा हुई. 33 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे विमान में कोई डॉक्टर भी नहीं था. जहाज के चालक दल की सदस्यों ने महिला की डिलीवरी कराने में मदद की. मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अफगानिस्तान से ब्रिटेन जा रहे निकासी विमान में शुक्रवार रात सोमन नूरी नाम की अफगान महिला सवार हुई थी. विमान के ऊंचाई पर पहुंचते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. वह दर्द से कराह रही थी, किसी की समझ में नहीं आ रहा था क्या किया जाए. विमान में कोई चिकित्सक भी नहीं था, जो इस महिला की मदद कर सके. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









