
एयरपोर्ट पर ब्वायफ्रेंड के कपड़े उतरवाकर सूटकेस को पहनाए, बोली- बस इसे खरोंच न आए
AajTak
एक महिला ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर बताया कि किस तरह उसने एयरपोर्ट पर एक सूटकेस के लिए अपने ब्वायफ्रेंड की टीशर्ट उतरवा दी. कई लोगों ने महिला के पोस्ट पर उसके इस फैसले की तारीफ की तो कई ने कहा- कितनी खराब हो तुम.
कई बार लोगों को अपने किसी सामान से इतना अधिक प्यार होता है कि वे उसकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ते. कुछ लोग अपने सामान को अपने करीबी लोगों से भी ज्यादा महत्व देते हैं. ऐसी अपनी एक चीज के लिए महिला ने जो किया वह किस्सा वायरल हो गया. जेन अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मैक्सिको में छुट्टियों का आनंद लेने के बाद सैन डिएगो, कैलिफोर्निया जा रही थी. अचानक हवाई अड्डे पर टेंशन में आ गई.
18 हजार रुपये के सूटकेस की टेंशन
दरअसल, हवाईअड्डे के एक कर्मचारी ने उससे कहा कि उसे अपना नया बीईआईएस ट्रैवल सूटकेस चेक करना होगा क्योंकि यह ओवरहेड बिन के लिए बहुत बड़ा है. ऐसे में उसे टेंशन हो गई कि कई उसके $218 (18 हजार रुपये) के सूटकेट पर किसी तरह की खरोंच न आ जाए. उसने बिना कुछ सोचे अपने ब्वायफ्रेंड से कहा कि वह अपनी टी-शर्ट उतारकर सूटकेस को पहना दे.
'सूटकेस के लिए ब्वाय फ्रेंड के कपड़े उतरवा दिए?'
महिला ने खुद टिकटॉक पर एक वीडियो के जरिए पूरा किस्सा शेयर किया. एक वायरल टिकटॉक वीडियो में, उसने लिखा- "जब आप अपने नए BEIS कैरी-ऑन बैग के चेक इन को लेकर फैसला लेते हैं कि बैग का ख्याल रखते हुए अपने ब्वायफ्रेंड के लिए नई टी- शर्ट दिला देना बेहतर है." साथ ही उसने ब्वायफ्रेंड की टीशर्ट में लिपटे अपने बैग की तस्वीर शेयर की. कई लोगों ने महिला के पोस्ट पर उसके इस फैसले की तारीफ की तो कई ने कहा- कितनी खराब हो तुम, एक सूटकेस के लिए ब्वाय फ्रेंड के कपड़े उतरवा दिए. उससे ज्यादा प्यार तुम्हें अपने सूटकेस से है?
टी-शर्ट के किनारे पर लगवाया फ्रेजाइल का स्टीकर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











