
एपस्टीन के महल में 3 लड़कियों के साथ नोबेल विनर साइंटिस्ट... जिनकी खोज ने बदल दी मेडिसिन की दुनिया
AajTak
एपस्टीन फाइल के नए खुलासों में एक ऐसे वैज्ञानिक का नाम आया है जिनकी खोज ने मेडिसिन साइंस को हमेशा के लिए बदल दिया. इस अमेरिकी साइंटिस्ट का नाम है जेम्स वाटसन. उन्होंने DNA स्ट्रक्चर की खोज की थी. वाटसन एपस्टीन के महल में तीन लड़कियों के साथ दिख रहे हैं.
एपस्टीन फाइल के नए खुलासों में उस वैज्ञानिक का नाम है जिसे नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. ये वैज्ञानिक यौन अपराधी एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित महल में मौजूद हैं, यहां उनकी तस्वीरें मिली हैं. इस वैज्ञानिक का नाम जेम्स वाटसन है. वाटसन एपस्टीन नेटवर्क में शामिल तीन युवतियों के साथ मुस्कुराते हुए पोज़ देते दिख रहे हैं. अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी इन तस्वीरों में इन तीनों लड़कियों चेहरा ब्लर यानी कि धुंधला कर दिया गया है.
जेम्स वाटसन कोई साधारण वैज्ञानिक नहीं है. उन्हें जीव विज्ञान का नोबेल पुरस्कार उनके महान खोज के लिए मिला है. वाटसन ने DNA की दोहरी कुंडली (Double Helix) संरचना की खोज की थी. यह खोज इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियों में से एक है, क्योंकि इससे पता चला कि डीएनए एक लंबी, मुड़ी हुई सीढ़ीदार जैसी संरचना है. इसमें दो स्ट्रैंड होते हैं जो एक-दूसरे के चारों ओर कुंडलित होते हैं. इस खोज ने जेनेटिक्स और आनुवंशिकी की दुनिया में क्रांति कर दी. क्योंकि यही खोज किसी व्यक्ति के जेनेटिक्स जानकारी का आधार है.
नोबेल साइंटिस्ट को लेकर एपस्टीन फाइल में क्या है?
जेम्स वाटसन ने ये खोज 1953 में की थी, इस खोज के लिए उन्हें फ्रांसिस क्रिक के साथ 1962 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया. जेम्स वाटसन की मौत 2025 में 97 वर्ष की आयु में हुई.
उनकी मौत के बाद एपस्टीन फाइल में उनकी तस्वीरें सामने आई है और उनका जिक्र हुआ है.
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी फाइलों में नोबेल पुरस्कार विजेता जेम्स वाटसन अमेरिका में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के महल में तीन लड़कियों के साथ दिख रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर की तारीख का पता नहीं चला रहा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








