
एपस्टीन केस में नया मोड़, US के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पत्नी संग बयान दर्ज कराने को राजी
AajTak
सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कांग्रेस की जांच समिति के सामने गवाही देने पर सहमति जताई है. इस बीच उन पर अवमानना की कार्रवाई टल गई है.
अमेरिका में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कांग्रेस की जांच समिति के सामने गवाही देने पर सहमति जता दी है. इससे उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है.
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म कमेटी इस हफ्ते बिल और हिलेरी क्लिंटन को कांग्रेस की अवमानना का दोषी ठहराने पर वोट करने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही क्लिंटन कपल ने समिति की सभी शर्तें मान लीं और बयान देने के लिए तैयार हो गए.
यह भी पढ़ें: सुसाइड या हत्या? सामने आई US के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
तय कार्यक्रम के मुताबिक, हिलेरी क्लिंटन 26 फरवरी को और बिल क्लिंटन 27 फरवरी को बंद कमरे में अपनी बात रखेंगे. समिति ने मांग की है कि यह गवाही वीडियो में रिकॉर्ड की जाए और उसका पूरा ट्रांसक्रिप्ट तैयार किया जाए. इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है.
1983 के बाद पहली बार पूर्व राष्ट्रपति कांग्रेस के सामने पेश होगा
यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि साल 1983 के बाद पहली बार कोई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति किसी संसदीय समिति के सामने गवाही देगा. इससे पहले 1983 में पूर्व राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड ने कांग्रेस के सामने बयान दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









