
'एडवोकेट' ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरा, और खुद कठघरे में पहुंच गईं!
AajTak
पश्चिम बंगाल के लोगों से ममता बनर्जी ने वादा किया था कि जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगी. और, चुनाव से पहले का वादा पूरा भी कर दिया है. ममता बनर्जी ने कोई नई दलील नहीं पेश की है. जो आरोप वो लगाती रही हैं, फर्क ये है कि वही सब सुप्रीम कोर्ट में कहा है. वहां हुआ ये कि उनके सामने ही चुनाव आयोग के वकील ने बंगाल सरकार के असहयोग का पुलिंदा पेश कर दिया.
ममता बनर्जी का सुप्रीम कोर्ट जाना पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के कैंपेन का ही हिस्सा है. कैंपेन के तहत ही अदालत जाने से एक दिन पहले ममता बनर्जी पूरे लाव-लश्कर के साथ चुनाव आयोग गई थीं. और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए विपक्षी दलों से ममता बनर्जी का संपर्क अभियान भी उसी क्रम में है. सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलें SIR की खामियों से आगे बढ़कर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप की तरह होती जा रही थीं. वे कह गईं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. और इसी बात पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें टोका, कि अब तक SIR के मामले में उन्होंने कई आदेश दिए हैं. और ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान न हो.
सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री ने अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखी. सरकार या संगठन की तरफ से ऐसे मुकदमों में आमतौर पर मुख्यमंत्री के वकील या सलाहकार ही पेश हुआ करते हैं, और वकील थे भी. लेकिन, ममता बनर्जी की मौजूदगी का असर अलग ही महसूस किया गया.
सुनवाई चलती रही. करीब 20 मिनट तक ममता बनर्जी कार्यवाही देखती रहीं. लेकिन, उनकी बेचैनी साफ देखी जा सकती थी. उन्होंने कई बार बीच में बोलना चाहा. अदालत ने पहले SIR पर पश्चिम बंगाल के वकील श्याम दीवान की बात सुनी. ममता बनर्जी अपनी बारी का इंतजार करती रहीं. ये बात तब और भी साफ हो गई जब ममता बनर्जी को टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी से कहते सुना गया, ‘बोलबो तो आज (मैं आज बोलूंगी).’
सुप्रीम कोर्ट के जजों और ममता के बीच जो बातें हुईं
पश्चिम बंगाल में चल रहे SIR केस की सुनवाई देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच में हो रही थी. जब ममता बनर्जी ने बीच में ही अपनी बात रखने की कोशिश की, तो CJI सूर्यकांत ने टोकते हुए कहा कि उनकी ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल और श्याम दीवान पहले ही सभी दलीलें रख चुके हैं. बाद में ममता बनर्जी को बोलने का मौका भी मिला, और वह बोलीं भी जो सोचकर आई थीं.
सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने बेंच से कहा, 'मुझे पांच मिनट दीजिए. ममता बनर्जी की बात पर सीजेआई ने बोले, हमें कोई दिक्कत नहीं है, हम 15 मिनट देंगे, लेकिन पहले हमारी बात सुनिए.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











