
एडवेंचर टूर हो या लॉन्ग ड्राइव, हर रोड पर फिट है नई Range Rover Velar, डिलिवरी शुरू
AajTak
नई Range Rover Velar की इंडिया में डिलिवरी शुरू हो गई है. कंपनी की इस SUV में 4x4 ऑल-व्हील राइड है जो इसे हर तरह की सड़क पर चलने के लिए परफेक्ट बनाता है. तो फिर पहाड़ों पर एडवेंचर टूर करने जाना हो या लॉन्ग ड्राइव पर, ये लक्जरी कार हर रोड पर फिट है. जानें इसके फीचर्स और कीमत...
Tata Motors के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover ने बुधवार को अपनी नई Range Rover Velar की डिलिवरी शुरू कर दी है. कंपनी की इस SUV में 4x4 ऑल-व्हील राइड है जो इसे हर तरह की सड़क पर चलने के लिए परफेक्ट बनाता है. तो फिर पहाड़ों पर एडवेंचर टूर करने जाना हो या लॉन्ग ड्राइव पर, ये लक्जरी कार हर रोड पर फिट है. कंपनी ने अपनी नई Range Rover Velar को R-Dynamic S ट्रिम में भी पेश किया है. इसमें इंजेनियम 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन दोनों तरह के इंजन ऑप्शन मौजूद हैं. इसका 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 184 kW पॉवर और 365 Nm टार्क जेनरेट करता है. JLR की नई Range Rover Velar में 4 सिलेंडर वाला पॉवरफुल इंजेनियम डीजल इंजन दिया गया है. ये इंजेनियम 2.0 लीटर का डीजल इंजन 150kW पावर और 430Nm टार्क देता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










