
एक ही बच्चे को 2 बार जन्म देगी महिला, बताई वजह
AajTak
एक बच्चे का दो बार जन्म होगा. ऑपरेशन के जरिए उसका पहला जन्म हो चुका है. लेकिन उसे फिर से कोख में ही रखा गया है. अब 11 हफ्तों बाद वह फिर से जन्म लेगा.
बच्चे को जन्म देना कई महिलाओं के लिए काफी ट्रॉमेटिक हो सकता है. एक ही बच्चे को दोबारा जन्म देना और भी दर्दनाक हो जाता है. लेकिन किन हालात में किसी महिला को अपने बच्चे को 2 बार जन्म देना पड़ सकता है? आइए जानते हैं...
जैडेन एशले नाम की एक टिकटॉक यूजर ने वीडियो जारी कर अपने बच्चे के कंडीशन के बारे में बताया है. उनके क्लिप को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जैडेन कहती हैं- बच्चे को जन्म देने के लिए उसे मेरी कोख में दोबारा रखा गया है और 11 हफ्तों बाद वह फिर से जन्म लेगा.
जैडेन ने बताया- हमारा बच्चा जब 19 हफ्तों का था तभी वह स्पाइना बिफिडा नाम की बीमारी से ग्रसित पाया गया. पहले तो हमें बताया गया कि बच्चे के बचने का कोई चांस नहीं है. वह मरा हुआ होगा.
जैडेन ने आगे बताया- इसके बारे में हमें और जानकारी दी गई. फिर हमें अमेरिका के ऑरलॉडो के डॉक्टर्स की टीम के बारे में पता चला. वे लोग open-foetal सर्जरी में स्पेशलाइज्ड हैं. जो कि मेरे न्यूरल-ट्यूब की खराबी को ठीक कर सकते थे.
जैडेन ने इलाज के बारे में कहा- उन लोगों ने मेरा C-सेक्शन सर्जरी की, मेरे बैक के डिफेक्ट को रिपेयर किया. फिर उसे बंद कर दिया. इसके बाद मैं फिर प्रेग्नेंट रही. कई समस्याए आईं. लेकिन वे लोग बहुत करीब से मॉनिटर करते रहे.
इससे पहले भी एक ऐसा मामला सामने आया था. जब एक बच्चे को दो बार जन्म लेना पड़ा था. तब सर्जन्स ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को मां की गर्भ में 2 हफ्तों के लिए दोबारा डाल दिया था. फिर बच्चे का जन्म हुआ और वह जीवित है. यह मामला अमेरिका के मिजूरी के रहनेवाले जोनी रेनकेमेयर का था.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









