
एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी, सरकार गठन के लिए NDA-INDIA दोनों खेमों में हलचल तेज
AajTak
आज दिल्ली में एनडीए की एक अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं.वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव भी दिल्ली आ रहे हैं. दोनों नेता एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं.
लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित हो गए हैं और अब दिल्ली में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. आज दिल्ली में जहां एक तरफ एनडीए की बैठक हो रही है वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी अपनी अहम बैठक करने जा रहा है. एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार कुछ देर बाद दिल्ली पहुंचने वाले हैं. वहीं तेजस्वी यादव भी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं.
गौर करने वाली बात ये है कि सुबह 10:40 बजे की जिस विस्तारा की फ्लाइट UK-718 से नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे हैं, उसी फ्लाइट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे. वहीं तेजस्वी शाम को INDIA गठबंधन होने वाली बैठक में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: नीतीश का दम...बिहार की 30 सीटों पर एनडीए ने कैसे मारी बाजी, समझिए समीकरण
टीडीपी और जेडीयू आज दिल्ली में बीजेपी को समर्थन पत्र सौंपेंगे और इसके बाद एनडीए अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी.
गिरिराज का तंज
वहीं नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक की तरफ से दिए जा रहे कथित ऑफर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने तंज कसते हुए कहा, '400 पार नारा था हमारा .. जीतना टुकड़े टुकड़े गैंग को सीट आया है वो है 231 .. और अकेले बीजेपी को 244 आया है .. वो लोग नीतीश जी को न्यौता दे रहे है तेजस्वी के लिए.बिहार बंगाल उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणाम आशा के विपरीत होने पर उसकी समीक्षा की जाएगी. नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे देश में विकास का काम किया लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम नहीं आए हैं.'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











