
एक हाथ में स्टीयरिंग, दूसरे में बीयर... और ब्रेक पैडल के नीचे फंस गई कैन, रोंगटे खड़े कर देगा एक्सीडेंट का Video
AajTak
Guna Accident: हादसे के आरोपी ट्रेनी पायलट्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ HIT AND RUN का मामला दर्ज किया गया है. शहर के लोगों ने बताया कि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. रात होते ही युवा अपने वाहनों को लेकर सुनसान सड़कों को रेसिंग जोन में तब्दील कर देते हैं.
Guna HIT AND RUN Case: मध्य प्रदेश के गुना में फ्लाइंग एकेडमी के छात्रों की स्टंटबाजी के चलते BJP के दो वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी. अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जांच में पता चला कि ट्रेनी पायलट्स शराब के नशे में कार चला रहे थे. इसी बीच बीयर कैन गिरकर ब्रेक पैडल के नीचे फंस गई और कार कंट्रोल नहीं हो पाई. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बाइक पर बैठे दो बीजेपी नेता चपेट में आ गए.
ROAD RASH से जुड़े मामले में फ्लाइंग एकेडमी के युवकों ने हादसे को अंजाम दिया था. युवक शराब के नशे में कार से स्टंट कर रहे थे. बीजेपी नेता कमलेश यादव, आनंद मगराना और मनोज धाकड़ बीजेपी के लोकसभा कार्यालय के बाहर अपने दो पहिया वाहनों पर बैठे हुए थे. तभी तेज गति में सामने से आ रही SEDAN (कार) TS 08 JB 5420 ने उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 200 मीटर तक उछलकर दूर जा गिरी और उसके दो टुकड़े हो गए. हादसे में सरपंच संघ के अध्यक्ष कमलेश यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं, भाजपा के जिला मंत्री आनंद रघुवंशी 'मगराना' की इलाज के दौरान मौत हो गई. किरार धाकड़ समाज के जिलाध्यक्ष व बीजेपी नेता मनोज धाकड़ को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया.
हादसे की खबर मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. ज्योतिरादित्य ने डॉक्टर्स से चर्चा करने के बाद घायल मनोज धाकड़ के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए थे.
गुना में फ्लाइंग एकेडमी के ट्रेनी पायलट्स की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में दो भाजपा नेताओं की मौत के बाद मातम पसर गया. भाजपा जिला मंत्री आनंद रघुवंशी 'मगराना' के शव को बीजेपी के ध्वज में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम भाजपा नेता शामिल हुए. सिंधिया मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार तक रुके.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






