
एक स्पाइडर मैन ज्वेल थीफ की अनोखी कहानी, जिसके कारनामे सुन पुलिस भी हैरान है!
AajTak
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक चोर ज्वैलरी शोरूम की तीसरी मंजिल पर स्पाइडर मैन की तरह चढ़ गया. उसके सामने करोड़ों के सोने-चांदी के गहने रखे थे. लेकिन उसने केवल अपनी जरूरत के हिसाब से महज एक लाख के गहने चुराए. पुलिस ने लंबी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है.
35 फीट ऊंची दीवार. इमारत की तीसरी मंजिल. यहां तक बिना किसी सीढ़ी के पहुंचना आसान नहीं होता है. लेकिन एक चोर किसी स्पाइडर मैन की तरह इतनी ऊंची दीवार पर चढ़कर एक ज्वैलरी शोरूम की तिजोरी तक पहुंच गया. वहां करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, जिसे देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. लेकिन उसने फैसला किया कि वो सिर्फ उतने ही गहने ले जाएगा, जितनी जरूरत है. उसने वहां से सिर्फ एक लाख की ज्वैलरी चुराई और चलता बना. इस दौरान उसने अपने कपड़े जरूर बदले. लेकिन एक चूक हो गई. उसका शर्ट जल्दीबाजी में वहीं छूट गया. उस शर्ट की जेब में एक बस टिकट रखा था जो उस तक पुलिस के पहुंचने का जरिया बन गया. पुलिस को चोर का सुराग जरूर मिल गया था. लेकिन उस तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. ज्वैलरी शोरूम के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पांच टीमें बनाई. इसमें 47 पुलिसकर्मी शामिल थे. उस अनोखे चोर को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने 350 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम और इंटरऑपरेबल आपराधिक न्याय प्रणाली के उपकरणों का उपयोग करने के बाद पुलिस को एक लीड मिली. पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर अनामलाई में अपने एक दोस्त के घर की तरफ गया है. पुलिस की टीम वहां पहुंच गई. उसी वक्त एक दूसरी टीम भी बाइक चोरी की जांच के सिलसिले में वहां पहुंची.
पुलिस को देखा तो 15 फीट ऊंची दीवार फांद कर भागा
पुलिस की दोनों टीमें जैसे ही घर के अंदर घुसी चोर 15 फीट ऊंची दीवार को फांद कर अंधेरे में गायब हो गया. वो पकड़ा तो नहीं गया, लेकिन उसके दोस्त के जरिए उसके बारे में विस्तृत जानकारी मिली. चोर का नाम विजय मुनिरत्नम (26) है, जो कि तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के हरुर के पास देवरेड्डीयूर का रहने वाला है. वो एक हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ चोरी के कम से कम चार मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके घर जाकर चुराई हुई ज्वैलरी बरामद कर ली. इस वारदात में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में विजय की पत्नी नर्मदा को गिरफ्तार कर लिया. वो अपनी तीन महीने की बेटी के साथ जेल चली गई, लेकिन मुख्य आरोपी विजय पुलिस से भागता रहा.
मकान के पट्टे के लिए थी एक लाख रुपए की जरूरत
डिप्टी कमिश्नर जी चंदीश के मुताबिक, विजय मुनिरत्नम पुलिस से बचने के लिए धर्मपुरी के जंगलों में छिप गया. अपना मोबाइल तोड़कर फेंक दिया, ताकि पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस न कर सके. लेकिन पुलिस की अलग-अलग टीमें उसके रिश्तेदारों और दोस्तों पर नजर बनाए हुए थीं. इसी बीच उसने अपने एक रिश्तेदार को कॉल किया. पुलिस को उसकी लोकेशन चेन्नई में मिल गई. कोयम्बटूर पुलिस के अलर्ट के बाद चेन्नई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वारदात के बाद करीब दो हफ्ते तक चूहे-बिल्ली की दौड़ के बाद पकड़ में आए विजय ने जब चोरी की वजह बताई, तो पुलिस भी दंग रह गई. उसने बताया कि मकान के पट्टे के लिए उसे एक लाख रुपए की जरूरत थी.
ईमानदार लेकिन शातिर चोर की कहानी सुन पुलिस हैरान

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



