
एक सिरफिरे की करतूत से दहला लंदन का लीसेस्टर स्क्वायर, मासूम बच्ची समेत दो लोगों पर चाकू से हमला
AajTak
लीसेस्टर स्क्वायर लंदन का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है, जहां भारी संख्या में सैलानी आते हैं. ये जगह ब्रिटेन की राजधानी के सबसे व्यस्त पर्यटक केंद्रों में से एक है. जहां मौजूद एक दुकान के सुरक्षा गार्ड ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने चाकू से 11 वर्षीय लड़की और 34 वर्षीय महिला पर हमला किया.
सेंट्रल लंदन के व्यस्तम लीसेस्टर स्क्वायर में सोमवार को एक सिरफिरे ने एक मासूम बच्ची और एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से लंदन के सबसे बड़े पर्यटक केंद्र पर अफरा तफरी मच गई. हालांकि पुलिस ने तेजी से एक्शन करते हुए आरोपी हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि इस घटना को फिलहाल आतंकवाद से कोई संबंध नहीं निकला है.
लीसेस्टर स्क्वायर लंदन का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है, जहां भारी संख्या में सैलानी आते हैं. ये जगह ब्रिटेन की राजधानी के सबसे व्यस्त पर्यटक केंद्रों में से एक है. जहां मौजूद एक दुकान के सुरक्षा गार्ड ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने चाकू से 11 वर्षीय लड़की और 34 वर्षीय महिला पर हमला किया. जिससे वो दोनों घायल हो गए.
चश्मदीदों के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षा गार्ड्स ने चीख-पुकार सुनते ही हमलावर को निहत्था कर दिया था. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं.
मेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि लीसेस्टर स्क्वायर में चाकू से हमला करने की घटना के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसे हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्हें नहीं लगता कि कोई संदिग्ध मामला है.
पुलिस ने कहा कि दोनों पीड़ितों, एक 11 वर्षीय लड़की और एक 34 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया है. 11 वर्षीय लड़की को अस्पताल में उपचार की आवश्यकता होगी, लेकिन उसकी चोटें जानलेवा नहीं हैं. दूसरी पीड़िता को मामूली चोटें आईं हैं. अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं है कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित है.
लीसेस्टर स्क्वायर में TWG चाय की दुकान पर काम करने वाले चश्मदीद अब्दुल्ला ने कहा कि उसने चीख सुनी और देखा कि एक व्यक्ति एक बच्चे को चाकू मार रहा था. वो उस पर कूद पड़ा, जिस हाथ में वह चाकू लिए हुए था उसे पकड़ लिया, और उसे फर्श पर गिरा दिया और उसे पकड़कर उससे चाकू छीन लिया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








