
एक साल में FD पर चाहिए बढ़िया रिटर्न, जानें क्या हैं ऑप्शन?
AajTak
भारत में बचत का काफी लोकप्रिय साधन है. इसमें लोगों का काफी भरोसा है और इसे काफी सुरक्षित रिटर्न माना जाता है. बैंक भी एफडी में तमाम तरह की अनूठी स्कीम लेकर आ रहे हैं.
बैंकों का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में बचत का काफी लोकप्रिय साधन है. इसमें लोगों का काफी भरोसा है और इसे काफी सुरक्षित रिटर्न माना जाता है. बैंक भी एफडी में तमाम तरह की अनूठी स्कीम लेकर आ रहे हैं, जैसे एक हफ्ते से लेकर एक साल जैसे शॉर्ट अवधि के जमा पर भी एफडी का लाभ. तो अगर आप कम समय में रिटर्न कमाना चाहते हैं तो इनमें पैसा लगा सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि एक साल से कम के लिए किस बैंक के एफडी में बेहतर रिटर्न मिल सकता है. (फाइल फोटो) आपको एक साल की शॉर्ट अवधि के लिए एफडी में पैसा लगाना है ओर ज्यादा रिटर्न चाहिए तो आप बड़े बैंकों की जगह छोटे फाइनेंस बैंकों की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. उदाहरण के लिए उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक एक साल के एफडी पर 6.25 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए यह 6.75 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. (फाइल फोटो) इसी तरह उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक एक साल के एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है. सर्वोदय स्माल फाइनेंस बैंक एक साल के एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है. सीनियर सिटीजन को यह 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है. (फाइल फोटो: PTI)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











