
एक साल में सात गुना हुआ पैसा! इस कंपनी ने तो शेयरधारकों को मालामाल कर दिया
AajTak
एक साल में इस शेयर ने 600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसकी तुलना अगर सेंसेक्स से करें तो एक साल में सेंसेक्स ने करीब 65 फीसदी का रिटर्न दिया है.
एथेनॉल ब्लेंडिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है. इसने एक साल में 600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. यानी एक साल में इसके शेयरधारकों का पैसा सात गुना हो गया है. पिछले साल (2020) 19 मई को इस कंपनी के शेयर 53.95 रुपये पर बंद हुए थे. बुधवार यानी 19 मई 2021 को यह शेयर 398 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया. हालांकि कारोबार के अंत में यह 387.65 रुपये पर बंद हुआ. सात गुना हुआ पैसाMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












