
एक साथ दो लड़कों से अफेयर का ऐसा अंजाम... सपने में भी नहीं सोचा होगा लड़की ने
AajTak
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी और उसका प्रेमी अंकित बर्मन घर आया हुआ था. जब इसकी जानकारी लड़की के दूसरे प्रेमी उज्वल को यह बात पता चली तो गुस्से से आग बबूला हो गया और लोडेड पिस्तौल लेकर लड़की के घर पहुंच गया. दोनों को एक साथ उसने अंकित को गोली मारकर फरार हो गया.
आसनसोल में एक नाबालिग लड़की को दो लड़कों से प्यार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब एक प्रेमी ने उसके घर पर ही दूसरे प्रेमी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दरअसल गोपालपुर इलाके में बुधवार देर शाम एक फ्लैट में हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की का एक साथ दो लड़कों से अफेयर चल रहा था.
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि खून से लथपथ 20 साल का युवक जमीन पर पड़ा हुआ था. उसके पास खड़ी 13 साल की लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी और उसका प्रेमी अंकित बर्मन घर आया हुआ था.
जब इसकी जानकारी लड़की के दूसरे प्रेमी उज्वल को यह बात पता चली तो गुस्से से आग बबूला हो गया और लोडेड पिस्तौल लेकर लड़की के घर पहुंच गया. दोनों को एक साथ उसने अंकित को गोली मारकर फरार हो गया. गोली अंकित के गाल से होते हुए उसकी गर्दन में फंस गई. गंभीर हालत में उसे पुलिस द्वारा दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले कुछ घंटे महत्वपूर्ण है.
वहीं इस घटना के बाद स्थनीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. लड़की और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लिया और थाने लेकर चली गई. पुलिस ने आरोपी उज्जवल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद उज्जवल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस घटना की असली वजह पता लगाने की कोशिश करने में जुटी है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






