
एक शिवसेना के दो दावेदार... एकनाथ शिंदे या उद्धव ठाकरे, कौन होगा बाला साहेब की विरासत का हकदार?
AajTak
महाराष्ट्र की सत्ता के बाद अब लड़ाई पार्टी के लिए शुरू हो गई है. पार्टी मतलब शिवसेना. दरअसल जहां एकनाथ शिंदे शिवसेना पर अपना दावा कर रहे हैं, वहीं उद्धव ठाकरे के अपने दावे हैं. इसी बीच शिंदे ने सीएम बनने के बाद अपनी ट्विटर डीपी अपडेट कर दी है. इसके जरिए भी उन्होंने एक संदेश देने की कोशिश की है.
महाराष्ट्र में अब सियासी संकट का तूफान थम गया है. तस्वीर साफ हो गई है कि ऊंट किस करवट बैठ गया है. सूबे की कमान अब एकनाथ शिंदे के हाथों में हैं, जबकि डिप्टी सीएम का जिम्मा देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे. 21 जून से महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक शुरू हुई थी. एकनाथ शिंदे बागी विधायकों को लेकर सूरत के रास्ते गुवाहाटी पहुंच गए थे. इसी दौरान शिवसेना को लेकर एक नई बहस शुरू हुई थी. क्योंकि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों ही शिवसेना पर अपना दावा ठोक रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे का खेमा पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दावा करने की तैयारी कर रहा है. इतना ही नहीं, शिंदे खेमा खुद को सच्चा शिवसैनिक और बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व का अनुयायी कहता रहा है. इतना ही नहीं, दोनों ही गुट बालसाहेब केशव ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो अब राजनीतिक संकट खत्म होने के बाद अगली लड़ाई चुनाव आयोग के सामने लड़ी जाएगी. क्योंकि अब दावा शिवसेना के सिंबल यानी चुनाव चिह्न धनुष और तीर के लिए किया जाएगा. हालांकि यह चुनाव आयोग ही निर्धारित करेगा कि चुनाव चिह्न किसे मिलेगा.
ये भी पढ़ें Political Crisis In Maharashtra: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत बोले- 'हमने संवेदनशील मुख्यमंत्री को खो दिया'
एकनाथ शिंदे ने डीपी बदलकर की संदेश देने की कोशिश?
बाल ठाकरे की विरासत आगे बढ़ाने और शिवसेना पर अपना दावा ठोकने के क्रम में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद ट्विटर की डीपी बदल ली. उन्होंने बाला साहेब ठाकरे के पैरों के पास बैठे हुए अपनी फोटो लगाई है. शिंदे ने बाला साहेब के साथ फोटो लगाकर महाराष्ट्र के लोगों को बड़ा संदेश दिया है. इतना ही नहीं, अभी तक जितनी भी बार शिंदे मीडिया के सामने आए, उन्होंने बार-बार बाला साहेब के हिंदुत्व की बात की है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








