
एक शख्स को पति मानने के लिए भिड़ी दो महिलाएं, एक ने कहा- ये मेरी जाति का, तो मेरा हुआ
AajTak
समस्तीपुर के मुफस्सिल और नगर थाना परिसर में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां दो महिलाएं एक ही शख्स पर अपना-अपना दावा ठोंकती नजर आ रही हैं.
समस्तीपुर के मुफस्सिल और नगर थाना परिसर में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां दो महिलाएं एक ही शख्स पर अपना-अपना दावा ठोंकती नजर आ रही हैं. पति के लिए दोनों का ऐसा संघर्ष था कि लोग देख कर दंग रह गए. बेचारा पति कभी एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ खींचा जा रहा था, और वह खुद भी समझ नहीं पा रहा था कि आखिर करे तो क्या करे.
रिपोर्ट है ये एक महिला पति की कॉलर पकड़े हुए कह रही है-मैंने दूसरी जाति की होकर भी इससे शादी की है- जबकि दूसरी महिला जोर देकर कह रही है-हम यादव हैं, और मेरा पति भी यादव है. इस बीच, दोनों महिलाएं शख्स को अपनी ओर खींचने की कोशिश करती हैं.और देखते ही देखते मामला खींचतान और तकरार तक पहुंच जाता है.
एक पति, और दो महिलाओं की खींचतान
थाना परिसर में खड़े लोग भी इस ड्रामे को देख कर हैरान रह गए. मामला इतना उलझ गया कि समझ में नहीं आ रहा था कि कौन सही है और कौन गलत. दोनों महिलाएं अपने-अपने दावे को लेकर डटी हुई थीं, और शख्स इस खींचातानी में चुपचाप खड़ा था, मानो कोई राह ही न सूझ रही हो.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है, और लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. किसी ने इसे रील लाइफ की कहानी को रियल लाइफ में होता देखना बताया, तो किसी ने कहा कि यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं.फिलहाल, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों महिलाएं और यह शख्स किस जगह के रहने वाले हैं और मामला असल में क्या है. लेकिन यह घटना थाना परिसर में खूब चर्चा का विषय बन चुकी है.
बिहार में ऐसे अजीबोगरीब मामले नए नहीं हैं

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











