
एक रात पहले 212 नाम, मीटिंग में सौंपे 6 नाम... जानें नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर क्यों नाराज हैं अधीर रंजन चौधरी
AajTak
देश के दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मची खींचतान के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा दावा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ मीटिंग के बाद अधीर रंजन ने कहा,'नए चुनाव आयुक्तों के लिए ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू का नाम तय किया गया है
लोकसभा चुनाव से पहले देश में नए चुनाव आयुक्तों को लेकर खींचतान मच गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाए हैं. सामने आया है कि कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे बहुत ही अव्यावहारिक तरीके से नियुक्ति में शामिल होने के लिए कहा गया है.
पहले 212 नामों की एक लंबी लिस्ट थमाकर सिर्फ एक रात का वक्त दिया और फिर अगली सुबह सिर्फ 6 नाम सामने रख दिए. ये सिर्फ 10 मिनट पहले हुआ है. अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया है कि, इतने कम समय में कैसे नाम तय किए जा सकते थे.
कौन-कौन चुने गए दो आयुक्त! देश के दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मची खींचतान के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा दावा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ मीटिंग के बाद अधीर रंजन ने कहा,'नए चुनाव आयुक्तों के लिए ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू का नाम तय किया गया है.'
एक रात पहले थमा दी 212 नामों की लिस्टः अधीर रंजन कांग्रेस नेता ने कहा कि एक रात पहले ही उन्हें 212 नामों की लिस्ट मिली. इतने कम समय में 212 नामों की जांच और समीक्षा करना संभव नहीं है. बैठक में सरकार की तरफ से 212 में से 6 नाम दिए गए. उन्होंने चयन प्रक्रिया को लेकर पांच आपत्तियां जताई हैं.
ये हैं अधीर रंजन चौधरी की पांच आपत्तियां पहली आपत्तिः पहले EC के चयन को लेकर एक मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन वह मीटिंग रद्द हो गई थी.
दूसरी आपत्तिः मैंने चिट्ठी लिखकर कहा था, पांच नाम शॉर्टलिस्ट करके दीजिए.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










