
एक राजा, राहुल की टीम का एक पूर्व मेंबर, चुनाव हारे 3 नेता... BJP की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट का समझें गणित
AajTak
भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए रविवार को 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा लिस्ट में दो नाम ऐसे हैं जो शाही या राजसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये. इनमें बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर पी एन सिंह और पूर्व सांसद तेजवीर सिंह चौधरी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हैं. भाजपा की ओर से जारी इस सूची में तीन नाम ऐसे हैं जो पूर्व में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. इसके अलावा दो नाम ऐसे हैं जो 'राजा' के नाम से अपने क्षेत्र में मशहूर हैं.
अपनी सूची में बीजेपी ने जातीय समीकरणों का बखूबी से ध्यान रखा है. राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों में से बिहार से धर्मशीला गुप्ता (बनिया), भीम सिंह (कहार), झारखंड से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह (गोंड आदिवासी),हरियाणा से सुभाष बराला (जाट), उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह (सैंथवार), चौधरी तेजवीर सिंह (जाट), अमरपाल मौर्य (कोइरी) और डॉक्टर संगीता बलवंत (बिंद), डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी (ब्राह्मण), साधना सिंह (क्षत्रिय) नवीन जैन (जैन), उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट (ब्राह्मण) तथा पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य (ब्राह्मण) का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं वो सात चेहरे, जो यूपी में बीजेपी के कोटे से जा रहे हैं राज्यसभा
विधानसभा चुनाव हार गए थे ये तीन उम्मीदवार
बीजेपी द्वारा जिन 14 उम्मीदवारों को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है उनमें से तीन को पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इनमें उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड), संगीता बलवंत, अमरपाल मौर्या (उत्तर प्रदेश) का नाम शामिल हैं.
महेंद्र भट्ट: महेंद्र भट्ट की बात करें तो वह ब्राह्मण चेहरा हैं. पहली बार 2002 में नंदप्रयाग से विधायक चुने गए. इसके बाद 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से जीत हासिल की. 2022 में उन्हें बदरीनाथ सीट से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्हें बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी. भट्ट उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड प्राकलन समिति, आवास समिति, पलायन समिति, आश्वासन समिति जैसी विभिन्न समितियों के भी सदस्य रहे हैं.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






