
एक महीने तक अटकी मेहुल चोकसी की वापसी? डोमिनिका से खाली हाथ रवाना हुई अफसरों की टीम
AajTak
मेहुल चोकसी की सुनवाई के लिए डोमिनिका पहुंची भारतीय अधिकारियों की टीम अब वहां से रवाना हो गई है. गुरुवार रात को भारतीय टीम ने डोमिनिका से जहाज पकड़ा और इनके साथ मेहुल चोकसी नहीं था.
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम में आरोपी मेहुल चोकसी की डोमिनिका से भारत वापसी में अभी कुछ ब्रेक लगता दिख रहा है. मेहुल चोकसी की सुनवाई के लिए डोमिनिका पहुंची भारतीय अधिकारियों की टीम अब वहां से रवाना हो गई है. गुरुवार रात को भारतीय टीम ने डोमिनिका से जहाज पकड़ा और इनके साथ मेहुल चोकसी नहीं था. सूत्रों की मानें, तो मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका के डोमिनिका-चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में ही है. एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचे मेहुल चोकसी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है, उम्मीद थी कि डोमिनिका कोर्ट से मेहुल चोकसी को भारत आने की इजाजत मिलेगी. बता दें कि जब एंटीगुआ से फरार हुए मेहुल चोकसी को डोमिनिका में पकड़ा गया था, तब भारत से एक स्पेशल जेट वहां पहुंचा था. साथ ही भारतीय अफसरों की एक टीम वहां पहुंची थी, ताकि मेहुल चोकसी को भारत लाया जा सके और कोर्ट में दलीलों को दिया जा सके. डोमिनिका में चल रहे हैं दो अलग केस हालांकि, ताजा स्थिति के अनुसार अब मेहुल चोकसी का अगले एक महीने तक भारत आना मुश्किल लग रहा है. मेहुल चोकसी को लेकर डोमिनिका की दो अदालत में दो अलग-अलग मामले चल रहे हैं. ऐसे में जबतक ये मामले खत्म नहीं होते, तबतक मेहुल चोकसी का भारत आना मुश्किल है. डोमिनिका की मजिस्ट्रेट अदालत में मेहुल चोकसी पर देश में अवैध रूप से घुसने के आरोप में केस चल रहा है, जबकि हाईकोर्ट में मेहुल चोकसी ने याचिका डाली है और पुलिस पर उसे अवैध रूप से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है. मेहुल चोकसी की मांग है कि उसे उसके देश यानी एंटीगुआ भेजा जाए. यही कारण है कि अब जबतक ये मामले पूरे नहीं होते हैं, मेहुल चोकसी की भारत वापसी पर ब्रेक लगा है. गुरुवार को डोमिनिका की अदालत ने इस मामले में सुनवाई टाल दी, अब माना जा रहा है कि अगली सुनवाई एक जुलाई को ही होगी. सुनवाई के इस लंबे गैप की वजह से ही मेहुल चोकसी की वापसी तुरंत होती नहीं दिख रही है. पंजाब नेशनल बैंक को 13,500 करोड़ का चूना लगाने वाले मेहुल चोकसी के खिलाफ भारत की अपील पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी है. मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ली हुई है, लेकिन मई के आखिरी हफ्ते में उसे डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








