
एक बटन दबाते ही आपके पास पहुंच जाएगी पुलिस-एंबुलेंस, Noida में 76 जगह लगे इमरजेंसी बॉक्स
AajTak
नोएडा अथॉरिटी ने शहर के 76 लोकेशन पर एसओएस इमरजेंसी बॉक्स लगाएं हैं. इन बॉक्स के जरिए कोई भी किसी भी वक्त किसी भी समस्या में जल्द से जल्द मदद पा सकता है. नोएडा की 76 लोकेशन पर इन बॉक्स को ट्रैफिक लाइट की पोल में लगाया गया है.
दिल्ली के कंझावला मामले के बाद एक बार फिर से इस बात की चर्चा हो चली है कि महिलाओं के लिए राजधानी सुरक्षित नहीं. इस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे के अलावा ऐसा कोई इंतजाम दिखाई नहीं पड़ता जिससे महिलाओं की सुरक्षा तय होती हो. लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा में अथॉरिटी ने इस समस्या का हल काफी हद तक निकाल लिया है. नोएडा अथॉरिटी ने शहर के 76 लोकेशन पर एसओएस इमरजेंसी बॉक्स लगाएं हैं. इन बॉक्स के जरिए कोई भी किसी भी वक्त किसी भी समस्या में जल्द से जल्द मदद पा सकता है.
'इस तरह करता है काम' नोएडा की 76 लोकेशन पर इन बॉक्स को ट्रैफिक लाइट की पोल में लगाया गया है. अगर किसी को सड़क पर किसी भी तरह की मदद चाहिए, जैसे कि किसी का एक्सीडेंट हो जाए, किसी की तबीयत खराब हो जाए या अचानक किसी की गाड़ी चोरी हो जाए, तो वो उसी वक्त बॉक्स में बने 'Help' बटन दबाकर मदद प्राप्त कर सकता है. जैसे ही हेल्प के बटन को कोई दबाएगा तो वो सीधे कमांड कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर से कनेक्ट हो जाएगा. बॉक्स के स्पीकर से पीड़ित ऑपरेटर से बात कर पाएगा. ऑपरेटर पीड़ित से पूछते हैं कि उन्हें किस तरह की मदद चाहिए? पीड़ित की बात सुनकर कमांड कंट्रोल रूम का ऑपरेटर सीधे उस इलाके में तैनात पुलिस वाले को फोन करता है. और इस तरह पीड़ित तक मदद पहुंच जाती है.
'कहीं फेल तो कहीं पास' - नोएडा अथॉरिटी के एसओएस इमरजेंसी बॉक्स का हमने रियलिटी चेक भी किया. नोएडा के सेक्टर 25 चौराहे पर जहां ये बॉक्स पूरी तरह काम करता हुआ मिला तो वहीं डीएम के घर के पास यह बॉक्स बंद मिला.
- नोएडा के सेक्टर 25 चौराहे से हमने जैसे ही हेल्प बटन दबाया तुरंत दूसरी तरफ से आवाज आई और कहा गया 'कंट्रोल रूम.. मैं आपकी किस तरह से सहायता कर सकता हूं?' हमने कंट्रोल रूम के ऑपरेटर को बताया कि हमारा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है, आप हमारी किस तरह से मदद कर सकते हैं? ऑपरेटर ने कहा कि वह मुझे तुरंत पुलिस से कनेक्ट करवाता है. इसके बाद ट्रैफिक पोल के ऊपर लगे स्पीकर में अनाउंसमेंट होना शुरू हो जाता है.
- इसमें कहा जाता है कि 'चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी ध्यान दें, वहां कोई एक्सीडेंट हुआ है. कृपया चेक करिए.' इसके बाद तुरंत एक पुलिस वाला चौराहे के आसपास पहुंचता है और हमसे बात करने लगता है. जब हम उस पुलिसकर्मी से बात कर ही रहे होते हैं तब तक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर कंट्रोल रूम से फोन भी आ जाता है. इस तरह से सेक्टर-25 के चौराहे पर एसओएस इमरजेंसी बॉक्स पूरी तरह सफल दिखाई पड़ता है.
- लेकिन वहीं शहर के दूसरे इलाके सेक्टर 27 में हमारे बार-बार बटन दबाने के बावजूद एसओएस बॉक्स से कोई रिस्पांस नहीं आता. बड़ी बात यह है कि यह बॉक्स ठीक नोएडा के डीएम के घर के बाहर लगा है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



