
एक बच्चे की मां को डेट करने पर बोले अर्जुन, मलाइका के अतीत का सम्मान करता हूं
AajTak
साल 2019 में कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था. इसके बाद से ही ऐसी चर्चाएं तेज हो गई थीं कि कपल शादी करेगा. मगर ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से कपल ने अपना मन बदल लिया है. हालिया इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बातें कीं.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल हैं और हमेशा दोनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. फिलहाल तो कपल लंबे वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में चल रहा है. साल 2019 में कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था. इसके बाद से ही ऐसी चर्चाएं तेज हो गई थीं कि कपल शादी करेगा. मगर ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से कपल ने अपना मन बदल लिया है. हालिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बातें कीं. फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में जब अर्जुन कपूर से अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहने के बारे में पूछा जिसका एक बच्चा भी है. एक्टर ने इसपर कहा कि- मैं आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करता हूं. मुझे ऐसा लगता है कि हमें अपने पार्टनर की और उसके पास्ट की रिस्पेक्ट करनी चाहिए.More Related News













