
एक पहिए पर लड़कों ने दौड़ाई बाइक, Video देख छूटे पसीने, फिर पुलिस ने सिखाया सबक
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा बेंगलुरु की सड़कों पर दिखा. जहां कुछ युवकों का बाइक में खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया.यह वीडियो 17 अगस्त को बेंगलुरु पुलिस के आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा बेंगलुरु की सड़कों पर दिखा. जहां कुछ युवकों का बाइक में खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया.
यह वीडियो 17 अगस्त को बेंगलुरु पुलिस के आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया गया, जो अब वायरल हो चुका है. इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने सड़कों पर स्टंट करते 24 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 82,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे करीब 3,000 से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं.
देखें बेंगलुरु पुलिस का पोस्ट
वीडियो में बेंगलुरु के युवकों को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए 18 वाहनों को भी जब्त किया है.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर कड़े रिएक्शन दिये हैं. एक यूजर ने लिखा, 'पुलिस के इतनी सख्ती के बाद भी इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं' कुछ अलग करने की ज़रूरत है' एक दूसरे ने यूजर ने नाराजगी भरे लहजों में कहा, 'ऐसे लोगों को 10 दिन के लिए जेल में डालो. बेंगलुरु में इन अनपढ़ों के बीच बाइक चलाना एक बुरा सपना है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












