
एक परिवार, 7 लाशें और खौफनाक साजिश... पुलिस ने जिसे समझा था सुसाइड, वो निकला सामूहिक हत्याकांड
AajTak
एक साथ पूरा परिवार कैसे मौत के मुंह में समा गया? पुलिस ने इस मामले को पहले तो सामूहिक आत्महत्या बता दिया था. लेकिन जब पुख्ता छानबीन और जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया.
महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक ही परिवार के सात लोगों की लाशें मिली थीं. एक साथ 7 मौतों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. सबके मन में एक ही सवाल था कि एक साथ पूरा परिवार कैसे मौत के मुंह में समा गया? पुलिस ने इस मामले को पहले तो सामूहिक आत्महत्या बता दिया था. लेकिन जब पुख्ता छानबीन और जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया. असल में यह मामला सुसाइड का नहीं बल्कि साजिशन कत्ल का निकला. पुरानी रंजिश के चलते पूरे परिवार का खात्मा कर दिया गया और उनकी लाशें नदी में फेंक दी गईं.
23 जनवरी 2023 पुणे शहर की पुलिस को एक गांव से इत्तिला मिली कि यवत गांव के बाहरी इलाके में भीमा नदी पर परगांव पुल के पास 4 लोगों की लाशें मिली हैं. यह सुनकर महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और चारों शव पानी से निकाल कर कब्जे में ले लिए. पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिए गए. मौका-ए-वारदात का मंजर और लाशों की हालत देखकर यही लग रहा था कि मामला खुदकुशी का हो सकता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी.
24 जनवरी 2023 पुणे शहर की पुलिस को फिर से इत्तिला मिली कि यवत गांव के बाहरी इलाके में भीमा नदी पर परगांव पुल के पास फिर से 3 शव मिले हैं. हैरान परेशान पुलिस वाले फिर से मौके पर जा पहुंचे. पुलिस ने देखा कि वहां तीन लाशें पड़ी थीं. बिल्कुल उसी तरह से जैसे एक दिन पहले 4 लाशें मिली थीं. खास बात ये थी कि सभी लाशें एक दूसरे से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर पड़ी थीं.
पुलिस ने बताया था सुसाइड पुलिस के लिए मामला चुनौतीपूर्ण हो गया था. महज दो दिनों में 7 लोगों की लाशें, वो भी एक ही जगह. ये बात पुलिस को परेशान कर रही थी. लेकिन हालात का जायजा लेने और प्राथमिक जांच करने के बाद पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या करार दिया. उसी एंगल से पुलिस मामले की जांच पड़ताल भी कर रही थी.
सबसे पहले पुलिस ने की मृतकों की शिनाख्त इसके बाद सबसे पहला काम पुलिस ने शिनाख्त का किया. क्योंकि पहले तो यही जानना ज़रूरी था कि आखिर मरने वाले लोग कौन थे? पुलिस को बरामद की गई लाशों की शिनाख्त करने में ज्यादा देर नहीं लगी. मरने वालों में 45 वर्षीय मोहन पवार, उनकी 40 वर्षीय पत्नी संगीता पवार उनकी बेटी रानी फलवरे, दामाद श्याम पंडित फलवरे और उनके 3 बच्चों के तौर पर की गई.
आखिर पूरे परिवार ने क्यों की खुदकुशी? पुलिस के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे. पुलिस को मृतकों के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान भी नहीं मिले थे. अब सवाल उठ रहा था कि अगर ये मामला सामूहिक आत्महत्या का है, तो पूरे परिवार ने एक साथ खुदकुशी क्यों और किस लिए की? पुलिस को इसी सवाल का जवाब तलाश करना था. लिहाजा, पुलिस ने तेजी से मामले की छानबीन शुरू कर दी.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











