
एक ने मांगा था इस्तीफा तो दूजे ने छोड़ा था 17 साल पुराना साथ... नायडू-मोदी-नीतीश के रिश्तों की कहानी
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटें मिली हैं. लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार तो बनने जा रही है. लेकिन बीजेपी बहुमत से दूर है. इसलिए एनडीए की सरकार पांच साल चलाने के लिए अब प्रधानमंत्री मोदी को चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ की जरूरत होगी.
नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री पांच साल सरकार चलानी है तो उन्हें चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के साथ की जरूरत होगी. वो इसलिए क्योंकि 2014 और 2019 में अपने दम पर बहुमत लाने वाली बीजेपी इस बार 272 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.
543 सीटों वाली लोकसभा में सरकार में बने रहने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए. बीजेपी के पास इस बार 240 सीटें ही हैं. हालांकि, एनडीए के पास 292 सीटें हैं, जो बहुमत से 20 ज्यादा है.
एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है. इसके बाद चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) है, जिसके 16 सांसद हैं. तीसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जेडीयू है, जिसके पास 12 सीट हैं. यानी, नायडू और नीतीश के पास कुल 28 सांसद हैं. लिहाजा, एनडीए की सरकार बनी रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों का साथ बहुत जरूरी है.
अभी तक तो टीडीपी और जेडीयू, दोनों ही एनडीए के साथ होने की बात कह रहे हैं. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, दोनों ही एनडीए की बैठक में शामिल होंगे.
एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार, दोनों के ही रिश्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. दोनों ही एनडीए का साथ छोड़ चुके थे और लोकसभा चुनाव से ऐन पहले ही वापस गठबंधन में शामिल हुए थे. ऐसे में जानते हैं कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के पीएम मोदी से कैसे रिश्ते रहे हैं.
मोदी-नीतीश की जोड़ी

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











