
एक- दूसरे पर आग के गोले फेंकते हैं लोग, यहां मनाया जाता है खतरनाक फेस्टिवल
AajTak
दुनिया में कई देशों की परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों को अजीब लग सकते हैं, लेकिन वहां के लोगों के लिए वे बेहद खास होते हैं. ऐसा ही एक अनोखा फेस्टिवल है, जो मध्य अमेरिका के छोटे से देश एल सल्वाडोर के नजापा शहर में होता है. हर साल 31 अगस्त को खेला जाता है.
दुनिया में कई देशों की परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों को अजीब लग सकते हैं, लेकिन वहां के लोगों के लिए वे बेहद खास होते हैं. ऐसा ही एक अनोखा फेस्टिवल है, जो मध्य अमेरिका के छोटे से देश एल सल्वाडोर के नजापा शहर में होता है. हर साल 31 अगस्त को खेला जाता है. इसे 'फायरबॉल फेस्टिवल' कहा जाता है. जहां दो टीमें एक-दूसरे पर जलते हुए आग के गोले फेंकती हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो
सोशल मीडिया पर इस फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं. ये तस्वीरें 31 अगस्त की रात की हैं. जब जलते हुए गोले आसमान में लहराते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चेहरे पर मास्क लगाए और खोपड़ी जैसे रंग किए हुए लोग इस खतरनाक खेल में भाग ले रहे हैं. पेट्रोल में भिगोए गए कपड़े के गोले जब अंधेरी रात को रोशन कर रहे थे, तब सड़कों पर खड़े हजारों दर्शक चीखते-चिल्लाते हुए इस खेल का आनंद उठा रहे थे.
देखें वीडियो
क्यों मनाया जाता है 'फायरबॉल फेस्टिवल'?
रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, ये फेस्टिवल 1658 में हुए एक भीषण ज्वालामुखी विस्फोट की याद में मनाया जाता है, जिसने नजापा के लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था. यह 100 साल से भी पुरानी परंपरा है, जिसमें दर्जनों युवा दो समूहों में बंटकर जलते हुए गोले एक-दूसरे पर फेंकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











