
'एक-दूसरे की संप्रभुता...', भारत पर कनाडा के आरोपों को लेकर अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने क्या कह दिया?
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा ने भारत पर संगीन आरोप लगाए हैं जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. इस मामले पर पहले अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी थी और अब ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बयान जारी कर कनाडा के आरोपों पर चिंता जताई है.
भारत-कनाडा के बीच शुरू हुए हालिया विवाद पर अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिक्रिया दी है. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्याकांड में भारत की संलिप्तता के आरोप लगाए हैं जिस पर हंगामा खड़ा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि भारत पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को लेकर वो चिंतित है.
ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री पेनी वांग की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'मामले को लेकर चल रही जांच में जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे लेकर ऑस्ट्रेलिया बेहद चिंतित है. ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि सभी देशों को एक-दूसरे की संप्रभुता और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए. हम इस मामले को लेकर अपने सहयोगियों के संपर्क में है. हमने भारत के शीर्ष अधिकारियों को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है.'
बयान में आगे कहा गया, 'हम समझते हैं कि इस तरह की रिपोर्ट्स बहुत से ऑस्ट्रेलियाई समुदायों से जुड़ी हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय काफी मूल्यवान है और वो हमारे बहुरंगी, बहुसांस्कृतिक समाज में अहम योगदान दे रहे हैं.'
'अभी टिप्पणी करना अनुचित', बोला ब्रिटेन
ब्रिटेन ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि कनाडा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि 'सिख अलगाववादी नेता' की हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता थी. ब्रिटेन इस आरोप को लेकर अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ निकटता से संपर्क में है.
प्रवक्ता ने कहा कि कनाडाई अधिकारी इस मामले की जांच ही कर रहे हैं और अभी इस पर कुछ भी टिप्पणी करना अनुचित होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





