
'एक दिन स्कूल नहीं गई, 5वीं पास तक नहीं...' फिर कैसे सीमा हैदर ने की पढ़ाई? गुलाम हैदर ने बताया
AajTak
सीमा हैदर को लेकर कहा जा रहा है कि वो अच्छे से अंग्रेजी बोलती है. लेकिन खुद को 5वीं पास बताती है. अब उसके पहले पति ने इस बारे में जानकारी दी है.
पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर की शिक्षा को लेकर काफी चर्चा हो रही है. सीमा का दावा है कि उसने पांचवीं तक ही पढ़ाई लिखाई की है. लेकिन उसके बोलने के अंदाज से और जैसे वो मीडिया को इंटरव्यू दे रही है, उससे लोगों को शक है कि वो ज्यादा पढ़ी लिखी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि सीमा अंग्रेजी सही से बोल रही है. वो बच्चों को लेकर शारजाह के रास्ते नेपाल और फिर भारत भी बड़ी ही चालाकी के साथ आई है.
इसे लेकर एक इंटरव्यू में सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर से भी पूछा गया. उसने बताया कि सीमा एक दिन भी स्कूल नहीं गई. उसने 5वीं तक पास नहीं की. इसका कोई सबूत भी नहीं है. गुलाम ने कहा कि भुट्टो के दौर में गांव में ही कोई पड़ोसी घर पर उसे पढ़ाने आता था. तो शायद एक, दो या तीन दर्जा (क्लास) तक पढ़ी हुई है. वो घर से बाहर पढ़ने के लिए नहीं गई. उसका 5वीं पास का दावा गलत है. उसके पढ़े लिखे होने का कोई सबूत नहीं है.
बच्चों को लेकर जताई चिंता
गुलाम हैदर ने इसके साथ ही बताया कि वो अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं. उसने सीमा से हाथ जोड़कर कहा कि अगर कल को तुम्हें कुछ हो जाता है, तो भारत में बच्चों का कोई नहीं है. उसने कहा, 'मैं आपसे मिन्नतें कर रहा हूं, प्लीज आजाओ. एक जिंदगी, दो दिन की बात नहीं है, पूरी जिंदगी की बात है. कल को तुम्हें कुछ हो गया तो बच्चों का कौन है. वहां बच्चों का कोई नहीं है. मैं दोनों सरकार से भी अपील करता हूं.'
बताया कितना पैसा भेजता थे
उसने बताया कि पहले वो 45 हजार से 50 हजार रुपये महीने का भेजा करता था. बाद में उसकी कमाई अच्छी हुई. उसने फिर सीमा को 80 हजार रुपये महीना भेजना शुरू कर दिया. उसने पैसा जमा करके 13.5 लाख रुपये का घर भी कराची में खरीदा. इसी घर को बेचकर सीमा सचिन के पास आई है. इस घर में परिवार शिफ्ट नहीं हुआ था. सीमा ने हैदर से कहा था कि वो घर सजाएगी, ठीक से मरम्मत कराएगी तभी यहां आएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











