
एक छात्र ने लेडी टीचर को देख सीटी बजाई, 3 अध्यापकों ने मिलकर 40 बच्चों की जमकर की पिटाई
AajTak
फतेहाबाद के टोहाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के 40 छात्रों की डंडों से पिटाई कर उधेड़ी खाल. आरोपी तीनों अध्यापकों पर एफआईआर दर्ज. बाल आयोग ने एसपी को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट.
हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 40 छात्रों की सामूहिक पिटाई करके बच्चों की खाल उधेड़ देने का मामला सामने आया है. सामूहिक पिटाई के बाद 10 छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. पिटाई से घायल हुए छात्रों और उनके परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई है. घटना 6 सितंबर को हुई और स्कूल से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी मंगलवार दिनभर मामले को दबाने का प्रयास करते रहे. पुलिस विभाग से लेकर स्कूल और शिक्षा विभाग किसी भी अधिकारी ने मामले में सामने आकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. आखिरकार देर शाम फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग सामने आए और जानकारी देते हुए बताया कि टोहाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कक्षा के छात्रों की सामूहिक पिटाई के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है और शिक्षा विभाग की तरफ से भी खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई थी. खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट अभी तक सबमिट नहीं की है. जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सबमिट करवा दी जाएगी, रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर आरोपी स्कूल स्टाफ पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











