
'एक घंटे में प्यार...' जब 23 साल की मॉडल 62 के बिल्डर को दे बैठी दिल!
AajTak
मॉडल की उम्र 23 साल है. वह उम्र में 39 साल बड़े 62 साल के बिल्डर से प्यार कर बैठीं. दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) पर हुई. 'एजगैप' के कारण कपल को सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना भी सहन करनी पड़ती है, लेकिन वह इन बातों से बेफिक्र होकर अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं.
'ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन...' जगजीत सिंह का गाया यह गाना 23 साल की लड़की और उनके 62 साल के पार्टनर पर एकदम फिट बैठता है. दोनों की उम्र में 39 साल का अंतर है. एजगैप को नजरअंदाज करते हुए कपल एक दूसरे को बेपनहां मोहब्बत करता है.
कपल की मुलाकात डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) पर हुई थी. पहली डेट पर मिलने के बाद ही दोनों के बीच एक कनेक्शन बन गया और कपल पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे के साथ है.
23 साल की मॉडल विलो सिलास (Willow Sillas) और 62 वर्षीय डेविड सिमोनी (David Simonini) की मुलाकात टिंडर पर हुई. विलो के मुताबिक डेविड उनकी पहली डेट थे. विलो ने बताया कि हम दोनों में पहली डेट पर ही एक कनेक्शन बन गया, महज 1 घंटे के अंदर एक-दूसरे से प्यार हो गया. डेविड ने Truly को बताया, 'यह एक अविश्वसनीय कनेक्शन था, ऐसा लगा कि यह तुरंत ही बन गया'.
पहली डेट के बाद कपल ने खुद रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया, तब से दोनों बतौर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड एक दूसरे के साथ हैं. अब यह कपल साथ में एक-दूसरे के साथ दुनिया की सैर कर रहा है, रेस्टोरेंट जाते हैं और इवेंट्स अटैंड करते हैं. विलो ने बताया कि डेविड उन्हें 'बैकस्ट्रीट बॉयज' के कॉन्सर्ट में भी लेकर गए.
विलो ने बताया कि जब वह पहली बार डेविड से मिली थीं तो वह उनकी किसी भी चीज से प्रभावित नहीं हुईं, वह बतौर इंसान डेविड को जानना चाहती थी. डेविड की उम्र को लेकर भी वह ज्यादा कुछ नहीं सोच रही थीं.
'पैसों की वजह से हुआ प्यार' डेविड और विलो रिलेशनशिप से जुड़े मोमेंट्स ऑनलाइन शेयर करते हैं. विलो ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर तो कोई भी उनकी उम्र के अंतर पर कुछ नहीं कहता है. लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स 'एजगैप' की वजह से काफी तंज कसते हैं. कुछ लोग डेविड को 'शुगर डैडी' कहते हैं. कई लोग तो डेविड को उनका दादा और पिता तक कह देते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












