
एक खुराक इस दवा की ले ली तो 6 महीने तक नहीं होगा मलेरिया, स्टडी में दावा
AajTak
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ क्लिनिकल ट्रायल की स्टडी में पता चला है कि इस एंटीबॉडी दवा की एक खुराक छह महीनों तक मलेरिया नहीं होने देगी. यह एंटीबॉडी 24 हफ्ते की इस अवधि के दौरान मलेरिया से बचाव के लिए 88.2 फीसदी प्रभावी है.
मलेरिया से बचाव को लेकर अफ्रीका में शोधकर्ताओं को बड़ी कामयाबी मिली है. एक ऐसी दवा का ट्रायल किया गया है, जो एक बार लेने पर छह महीने तक मलेरिया से बचाव करता है. छोटी अवधि के लिए यह एंटीबॉडी दवा काफी कारगर मानी जा रही है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ क्लिनिकल ट्रायल की स्टडी में पता चला है कि इस एंटीबॉडी दवा की एक खुराक छह महीनों तक मलेरिया नहीं होने देगी.
यह एंटीबॉडी 24 हफ्ते की इस अवधि के दौरान मलेरिया से बचाव के लिए 88.2 फीसदी प्रभावी है. यह स्टडी द न्यू इंग्लैंड जर्नल में प्रकाशित की गई और सिएटल में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन 2022 की सालाना बैठक में पेश की गई.
यह स्टडी माली के बामको की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज, टेक्नीक्स एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के शिक्षक डॉ. कसूम कायेंताओ की अगुवाई में की गई. इस दौरान अफ्रीका के कालिफाबोगू और टोरोडो गांवों में ट्रायल किए गए. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस एंटीबॉडी से सभी लोगों की सुरक्षा नहीं होगी.
उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान ड्रिप के जरिए लोगों को यह एंटीबॉडी दी गई. हालांकि यह तरीका मुश्किल है, क्योंकि इस तरीके से बड़ी आबादी को दवा नहीं दी जा सकती. लेकिन इससे मिले नतीजे उत्साहजनक रहे हैं. इसलिए इसे वयस्कों के अलावा बच्चों पर भी टेस्ट किया जा रहा है.
एंटीबॉडी कैसे करती है काम?
स्टडी में कहा गया कि यह एंटीबॉडी अलग तरीके से काम करती है. इसके जरिए मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों से मनुष्य के शरीर में पहुंचने वाले परजीवियों के साइकिल को तोड़ा जाता है. ये एंटीबॉडीज मच्छरों के काटने से मनुष्यों के लीवर तक पहुंचने वाले अविकसित परजीवियों को निशाना बनाते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









