
एक क्लर्क की गलती ने बनाया करोड़पति, बुजुर्ग की रातोरात पलटी किस्मत, जानें क्या है मामला
AajTak
हाल में अमेरिका के इलिनोइस में रहने वाले माइकल सोपेजस्टल के साथ जो हुआ वह अपने आप में हैरान करने वाला है. दरअसल वह एक क्लर्क की गलती से करोड़ों रुपये जीत गया और रातोरात मालामाल हो गया.
पैसा एक ऐसी चीज है जो किसी को जितनी मिले कम है. दुनिया में हर कोई अमीर होना चाहता है. कोई इसके लिए मेहनत करता है तो कोई चालाकी दिखाता है, वहीं कई लोग किस्मत के भरोसे भी बैठते हैं. कुछ लोग तो साधारण नौकरी करते हुए रेगुलर बेसिस पर लॉटरी टिकट भी खरीदते हैं. हालांकि कम ही मामलों में लॉटरी से किसी की किस्मत चमकती है.
हाल में अमेरिका के इलिनोइस में रहने वाले माइकल सोपेजस्टल के साथ जो हुआ वह अपने आप में हैरान करने वाला है. वजह यह है कि उन्होंने एक क्लर्क की गलती से बड़ी इनाम राशि जीती है. माइकल ने कहा कि वह अपने पसंदीदा रेस्तरां में खाना खाने के लिए हर कुछ हफ्तों में इंडियाना से होते हुए मिशिगन तक ड्राइव करते हैं. मिशिगन लॉटरी के अनुसार, वह ड्रा के लिए लकी फॉर लाइफ टिकट भी खरीद लेते हैं.
हर साल के 25,000 डॉलर जीते
सोपेजस्टल ने लॉटरी को बताया कि 17 सितंबर को गोलो गैस स्टेशन के खुदरा विक्रेता ने गलती से एक ही ड्रा के लिए 10 लाइनों वाला टिकट प्रिंट कर दिया. ये जानते हुए भी उन्होंने बस यूं ही उसे रिटेलर से खरीद लिया. उन्होंने लॉटरी अधिकारियों को बताया, "मैंने एक सुबह जब अपना टिकट चेक किया और देखा कि मैंने जीवन भर के लिए हर साल के 25,000 डॉलर जीते हैं, तो मेरे होश ही उड़ गए. यानी मैं क्लर्क की एक गलती से इतना बड़ा इनाम जीत चुका था. मैं तुरंत सोचने लगा कि मैं इन पैसों से क्या- क्या करूंगा और क्या मैं एक बार में कुछ पैसा रख सकता हूं?
एक बार में ले लिया पैसा
लॉटरी के अनुसार, 60 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में अपने प्राइज क्लेम करने के लिए लॉटरी हेडक्वार्टर पहुंचा. लॉटरी में कहा गया है कि उन्होंने जीवन भर हर साल 25,000 डॉलर के बजाय 390,000 डॉलर (3.25 करोड़ रुपये) का एक बार का भुगतान चुना.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










