
एक करोड़ 60 लाख का बिका 400 साल पुराना 7 इंच का चीनी मिट्टी का बर्तन
AajTak
एक चीनी मिट्टी का बर्तन, वह भी महज 7 इंच का. लेकिन ये ऑनलाइन नीलामी में अपनी कीमत से ज्यादा का बिका है. अगर इसकी कीमत के बारे में आप सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे.
Most Expensive Porcelain In The World: एक बर्तन जिसका उपयोग 400 साल तक किया गया. लेकिन अब जब ये बिका है तो इसकी कीमत हैरान करने वाली है. इसका उपयोग ब्रिटेन का एक परिवार कर रहा था, ये 7 इंच का चीनी मिट्टी का बर्तन £ 160,000 (1 करोड़ 60 लाख रुपए) का बिका है. बताया जा रहा है कि ये बर्तन 17वीं सदी का है. चीनी मिट्टी का बर्तन सफेद और नीले रंग का है. इसको बेचने वाला परिवार भी काफी खुश है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









