
एक्स बॉयफ्रेंड की कार से 49 बार तोड़ी रेड लाइट, लेना चाहती थी बदला
AajTak
पूर्वी चीन में ट्रैफिक प्रशासन उस समय हैरत में पड़ गया जब एक ही कार ने दो दिनों के अंदर 50 ट्रैफिक नियमों को तोड़ा. इनमें 49 बार रेड लाइट जंप की गई थी और एक बार ओवरस्पीड का मामला सामने आया था. हालांकि पुलिस को जब सच्चाई पता चली तो उन्हें एहसास हुआ कि ये गाड़ी के मालिक की नहीं बल्कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की गलती थी.
पूर्वी चीन में ट्रैफिक प्रशासन उस समय हैरत में पड़ गया जब एक ही कार ने दो दिनों के अंदर 50 ट्रैफिक नियमों को तोड़ा. इनमें 49 बार रेड लाइट जंप की गई थी और एक बार ओवरस्पीड का मामला सामने आया था. हालांकि पुलिस को जब सच्चाई पता चली तो उन्हें एहसास हुआ कि ये गाड़ी के मालिक की नहीं बल्कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की गलती थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) दरअसल इस चीनी महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने का बेहद अनूठा तरीका अपनाया था. लू नाम की इस महिला ने एक मिडिलमैन की मदद से अपने एक्स बॉयफ्रेंड की कार को किराए पर लिया था और इसके बाद चीन के ज्हेंजियांग प्रांत में इस गाड़ी को दौड़ाया था.(प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) पुलिस ने जांच के दौरान ऑडी सेडान के मालिक कियान से पूछताछ की. इस पूछताछ में सामने आया कि उसने अपनी इस कार को रेंट पर दिया हुआ था. पुलिस को इसके अलावा ये भी पता चला कि वो एक दौर में लू को डेट कर रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











