
एक्टिव हुए संघ-विहिप, उम्मीदवारों के परिवार ने संभाली कमान... अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार ने पकड़ा जोर
AajTak
अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख बीतने के बाद अब प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है. सत्ताधारी दल की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक्टिव हो गए हैं तो वहीं बीजेपी और सपा, दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के प्रचार की बागडोर उनके परिजनों ने संभाल ली है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. 5 फरवरी को मतदान होना है और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों का फोकस चुनाव प्रचार पर है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा समेत पार्टी के विविध प्रकोष्ठ के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं. वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी एक्टिव हो गए हैं. बीजेपी और समाजवादी पार्टी (सपा), दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के चुनाव अभियान की कमान परिजनों ने संभाल ली है.
एक्टिव हुए संघ-विहिप
मिल्कीपुर उपचुनाव को सपा के नेता सत्ताधारी दल को लोकसभा चुनाव में पटखनी देने के बाद अब दोहरा घाव देने के मौके पर देख रहे हैं. वहीं, बीजेपी ने मिल्कीपुर उपचुनाव को आम चुनाव की हार का बदला लेने के मौके के रूप में लेते हुए साख का सवाल बना लिया है. दोनों दलों के बीच साख की इस लड़ाई में पर्दे के पीछे से संघ ने भी कमान संभाल ली है. संघ के स्वयंसेवक जागरुकता अभियान के जरिये राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी को वोट की अपील कर रहे हैं. संघ और इससे जुड़े संगठनों और बीजेपी के बीच बेहतर तालमेल रहे, इसके लिए प्रांत प्रचारक ने खुद मोर्चा संभाल रखा है.
मोदी-योगी का नाम
बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी जनता के बीच पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम और काम लेकर पहुंच रहे हैं. इस सुरक्षित सीट पर दोनों ही दलों से अनुसूचित जाति के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, ऐसे में निर्णायक की भूमिका में सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आ गए हैं. बीजेपी और सपा, दोनों ही दलों ने इन वर्गों को अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. सामान्य वर्ग को साधे रखने के लिए बीजेपी सीएम योगी के नाम को आगे कर रही है, संघ का सहारा ले रही है. वहीं ओबीसी नेताओं की फौज भी डोर टू डोर कैंपेन कर रही है.
सपा से ब्राह्मण चेहरे प्रचार में उतरे

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








