
एकनाथ शिंदे के CM न बन पाने का उद्धव ठाकरे की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा? | Opinion
AajTak
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री न बन पाने का जितना दुख हुआ होगा, उससे कहीं ज्यादा खुशी उद्धव ठाकरे को हुई होगी. अव्वल तो उद्धव ठाकरे को बहुत ज्यादा खुश होने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन ये जरूर लगता है कि बीएमसी चुनाव उनके हिस्से में बची शिवसेना के लिए संजीवनी बूटी जैसा ही है.
घोर निराशा के बीच आशा की धुंधली किरण भी उम्मीदें बढ़ा देती है. महाराष्ट्र की राजनीति में एकनाथ शिंदे बनाम उद्धव ठाकरे की लड़ाई में बिल्कुल ऐसा ही महसूस हो रहा है. उद्धव ठाकरे की उम्मीदें ही एकनाथ शिंदे की चुनौतियां हैं. एकनाथ शिंदे की चुनौतियां बढ़ने का सीधा असर उद्धव ठाकरे की राजनीति पर होगा - और ये उनके लिए उम्मीदें बढ़ाने वाला ही होगा.
एकनाथ शिंदे का महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री न बन पाना उद्धव ठाकरे के लिए वैसा ही है, जैसे बिल्ली के भाग्य से छींका टूटना माना जाता है. अब आगे, ये बिल्ली की मेहनत और किस्मत पर निर्भर करता है कि वो सामने पड़ा सामान झपट कर ले लेती है या चूक जाती है.
उद्धव ठाकरे को भी अगर फिर से अपने पैरों पर खड़ा होना है तो आगे मिलने वाले मौके को झपट कर अपने हिस्से में भर लेना होगा. एक छोटी सी भी चूक भारी पड़ सकती है. जरा सी भी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे उबर पाना आने वाले दिनों में बेहद मुश्किल होगा.
और एकनाथ शिंदे के हिस्से की बात करें तो भले ही महाराष्ट्र के लोगों ने 'गद्दार' को ही असली हकदार करार दिया है, लेकिन ये भी नहीं भूलना चाहिये कि जनता किसी को स्थाई तौर पर कुछ भी नहीं देती.
राइट टू रिकॉल को कानूनी शक्ल भले ही न मिला हो, लेकिन जनता का अपना हिसाब चलता है. बनाने और बिगाड़ने का फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगती. देर बस प्रक्रिया में लगती है, जतना को बस मौके का इंतजार रहता है.
लोकसभा चुनाव तक महाराष्ट्र की जनता गुस्से में थी, लेकिन विधानसभा चुनाव आते आते सोचा, चलो एक मौका दे ही देते हैं - और कुल मिलाकर एकनाथ शिंदे को एक मौका ही मिला है, जिसमें उद्धव ठाकरे के लिए भी पूरी गुंजाइश छोड़ी गई है, महाराष्ट्र की जनता द्वारा.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










