
एकतरफा प्रेम में युवती पर जानलेवा हमला, गला रेतते समय आरोपी बोला- 'कहा था ना तू मरेगी'
AajTak
एकतरफा प्रेम में एक सिरफिरे ने युवती पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया. पीड़िता को घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्रेम में चाकू से युवती का गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद से युवक फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने बताया कि जब युवक ने युवती पर जानलेवा हमला किया तो वह चीख-चीखकर कह रहा था कि 'बोला था ना तू मरेगी'.
चंद्रेश कंवर (23) का तुमान गांव में ननिहाल है, वह अक्सर यहां आता रहता है. करीब डेढ़ साल पहले उसने अपनी सजातीय युवती उमा कुमारी (19) को देखा और उससे एकतरफा प्रेम करने लगा. एक दिन चंद्रेश ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया लेकिन युवती ने इंकार कर दिया. इसके बाद से आरोपी युवती को परेशान करने लगा. एक दिन युवती के परिजनों उसे पकड़ा और कमरे में बंद कर दिया. इस पर उसने युवती को धमकी दी कि वो उसे देख लेगा साथ ही उसने यह भी कहा कि 'मेरी बात मान जाओ, वरना बुरा होगा'.
घायल उमा ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी चंद्रेश उसे दूर से खड़ा होकर घूर-घूर कर देखता था. उसे कहीं से उसका मोबाइल नंबर मिल गया और उसे फोन कर परेशान करने लगा. रविवार देर शाम वह अपनी सहेलियों के साथ मड़ई मेल देखने जा रही थी. इस बीच चंद्रेश उसके पास आया और उसकी सहेलियों से कहा कि तुम यहां से चली जाओ. फिर उसने चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया.
इस घटना के बाद उमा की सहेलियों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से लथपथ युवकी को उठाया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद से वह इधर-उधर घूमता रहता था.
(रिपोर्ट- गेंदलाल शुक्ल)

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








