
एअर इंडिया हादसा पायलट ने जानबूझकर किया था? दावे पर आ गया सरकार का बयान
AajTak
एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 हादसे को लेकर मीडिया में जारी अटकलों पर एएआईबी ने स्पष्टीकरण दिया है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और बिना प्रमाण किसी को दोषी ठहराना गलत होगा. एएआईबी ने लोगों से आग्रह किया है कि केवल आधिकारिक बयान और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें.
पिछले साल अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 से जुड़े विमान हादसे की जांच को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने स्पष्टीकरण जारी किया है. एएआईबी ने कहा है कि मीडिया में आई कुछ खबरें वेरिफाइड नहीं हैं और केवल अनुमानों के आधार पर पेश की गई हैं.
एएआईबी ने कहा है कि इस विमान हादसे की जांच अभी पूरी तरह से जारी है और इस समय किसी भी व्यक्ति या कारण को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा. ब्यूरो ने मीडिया और जनता से अपील की है कि वे केवल ऑफिशियल बयान और अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार करें.
विमान दुर्घटना की जांच एक कॉम्पलेक्स और टेक्निकल प्रोसेस होती है, जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की समीक्षा, टेक्निकल विश्लेषण, मौसम की स्थिति और कई अन्य पहलुओं का गहन अध्ययन शामिल होता है. ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के फैसले पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
एएआईबी ने दोहराया है कि जांच पूरी ट्रांसपेरेंसी और प्रोफेशनल तरीके से की जा रही है. फिलहाल, एआई-171 हादसे की जांच में स्थिति की समीक्षा जारी है और संबंधित तथ्यों की वेरिफाई करने के बाद ही आधिकारिक फैसला शेयर किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: जानबूझकर किया गया था एअर इंडिया का हादसा! पायलट ने बंद किया था फ्यूल स्विच
बता दें कि इटली की अख़बार Corriera Della Sera ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि अहमदाबाद में जो हादसा हुआ था वह किसी टेक्निकल खामी की वजह से नहीं. बल्कि, 'जानबूझकर की गई हरकत' का नतीजा था.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










