
एंथ्रोपिक के AI से नाराज क्यों US? CEO से बोले ट्रंप के मंत्री- सेना के साथ हो या नहीं, तय करो
AajTak
अमेरिकी सरकार एंथ्रॉपिक के AI मॉडल क्लॉड के व्यापक इस्तेमाल की मांग कर रहा है. फिलहाल क्लॉड ही एकमात्र उन्नत एआई मॉडल है जो कुछ संवेदनशील रक्षा और खुफिया नेटवर्क में है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने AI कंपनी एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोदेई को पेंटागन तलब किया है. हेगसेथ ने डारियो को तलब करते हुए अल्टीमेटम दिया है. ये मामला अमेरिका की गोपनीय सैन्य जानकारी से जुड़ा है.
पेंटागन में होने जा रही ये उच्चस्तरीय बैठक काफी अहम है. इसकी वजह एंथ्रोपिक के AI प्रोडक्ट Claude का सेना द्वारा इस्तेमाल करने से जुड़ी शर्तें हैं. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब रक्षा विभाग प्रमुख एआई कंपनियों पर दबाव बढ़ा रहा है कि वे अपने सबसे अपडेटेड मॉडलों को कम प्रतिबंधों के साथ अमेरिकी सेना के गोपनीय नेटवर्क पर उपलब्ध कराएं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार एंथ्रॉपिक के AI मॉडल क्लॉड के व्यापक इस्तेमाल की मांग कर रही है. फिलहाल क्लॉड ही एकमात्र उन्नत एआई मॉडल है जो सरकार के कुछ संवेदनशील रक्षा और खुफिया नेटवर्क में है. वहीं, एंथ्रॉपिक अपने सिस्टम के उपयोग को लेकर सख्त नियम बनाए रखना चाहता है.
एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि एंथ्रॉपिक जानता है कि यह कोई औपचारिक बैठक नहीं है. यह दोस्ताना मुलाकात नहीं है. ये ‘या तो फैसला करो या हट जाओ’ वाली बैठक है.
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पेंटागन यह जानना चाहता है कि क्या कंपनी सरकार द्वारा तय शर्तों का दायरा बढ़ाने को तैयार है या नहीं. यह विवाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सिलिकॉन वैली के बीच बढ़ती खाई को भी दर्शाता है.
इसी महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि पेंटागन ओपन एआई और एंथ्रॉपिक जैसी प्रमुख एआई कंपनियों से आग्रह कर रहा है कि वे अपने मॉडलों को क्लासिफाइड सिस्टम पर व्यावसायिक प्रतिबंधों के बिना उपलब्ध कराएं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









