
एंट्री कराने के नाम पर जमा की लोगों की पासबुक, खातों से 50 लाख लेकर फरार हुआ पोस्टमास्टर
AajTak
ओडिशा के जाजपुर में कुआनालो डाकघर के पोस्टमास्टर कोडानाधारा बोइताई ने कथित तौर पर 50 से अधिक जमाकर्ताओं के बचत खाते से लगभग 50 लाख रुपये निकाल लिए और 23 अक्टूबर से फरार हैं.
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक पोस्टमास्टर कथित तौर पर जमाकर्ताओं के लगभग 50 लाख रुपये का दुरुपयोग करने के बाद से फरार है. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. यहां कुआनालो डाकघर के पोस्टमास्टर कोडानाधारा बोइताई ने कथित तौर पर 50 से अधिक जमाकर्ताओं के बचत खाते से लगभग 50 लाख रुपये निकाल लिए और 23 अक्टूबर से फरार हैं.
सोमवार को जमाकर्ताओं ने अपने पैसे वापस मांगने के लिए जाजपुर शहर में सहायक डाकघर अधीक्षक का घेराव किया. इस पूरी जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब एक महिला जमाकर्ता सबितरानी दास कुआनालो डाकघर में अपने खाते से पैसे निकालने आई.
सबितरानी दास ने कहा- 'पोस्टमास्टर ने सितंबर में पासबुक में क्वार्टरली एंट्री की दलील पर मेरे साथ कई जमाकर्ताओं की पासबुक अपने पास रख ली थीं. तब से पासबुक उनके पास हैं. जब मैं अपने खाते से पैसे निकालने गई तो उन्होंने मुझे बाद में आने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि सभी पासबुक इंटरेस्ट कैलकुलेशन के लिए जाजपुर मुख्य डाकघर को भेज दी गई हैं.'
जाजपुर डाक मंडल के सहायक अधीक्षक हरिशंकर सुबुद्धि ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जमा किए गए पैसे को पोस्टमास्टर ने निकाल लिया है. हमें पिछले महीने घटना के बारे में पता चला. घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










