
एंटीलिया केस: तिहाड़ में छापेमारी, आतंकी तहसीन अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज
AajTak
सुरक्षा एजेंसियों ने इंडियन मुजाहिदीन के खूंखार आतंकी के बैरक से मोबाइल फोन सीज किया. आजतक को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ में गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक छापेमारी की गई थी.
मुंबई स्थित एंटीलिया के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के तार दिल्ली के तिहाड़ जेल से जुड़ गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने इंडियन मुजाहिदीन के खूंखार आतंकी के बैरक से मोबाइल फोन सीज किया. आजतक को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ में गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक छापेमारी की गई थी. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने जेल नंबर-8 में रेड की. इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज किया गया. इस मोबाइल से टेलीग्राम चैनल एक्टिवेट किया गया था. तहसीन अख्तर, पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके, हैदराबाद में ब्लास्ट, बोधगया बम धमाकों में शामिल रहा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









