
ऋषि सुनक रचेंगे इतिहास या बोरिस जॉनसन की होगी वापसी? ब्रिटिश PM की रेस में ये 7 नाम आगे
AajTak
लिज ट्रस ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि अगले शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर तक ब्रिटेन को नया पीएम मिल सकता है जो कि सत्ताधारी पार्टी से ही कोई होगा. वहीं विपक्षी दल ने जल्द आम चुनाव कराने की मांग की है.
ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक गतिरोध में बड़ा ट्विस्ट आ गया है. प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने मात्र 45 दिनों में ही पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. वह अपनी आर्थिक नीतियों को लेकर अपनी ही पार्टी में निशाने पर थीं. अब कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य यानी टोरी मेंबर्स ने भी उनका साथ छोड़ दिया, जबकि 6 हफ्तों पहले उन्होंने ही बोरिस जॉनसन की जगह लिज ट्रस को चुना था.
अब लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन फिर उसी दोराहे पर खड़ा है, उसके सामने वही सवाल है कि अगला पीएम कौन होगा? फिलहाल भारतीय मूल के ऋषि सुनक फिर ब्रिटेन पीएम बनने की रेस में आ गए हैं. लिज ट्रस का इस्तीफा भले सुनक के लिए गोल्डन चांस जैसा हो, लेकिन उनके लिए राह इतनी भी आसान नहीं है क्योंकि उनके साथ-साथ कंजर्वेटिव पार्टी के कई और चेहरे भी इस रेस में हैं, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, इस रेस में कई चेहरे हैं. पहला नाम पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन (boris johnson) का ही है. दूसरा नाम भारतीय मूल के ऋषि सुनक (rishi sunak) का है. इसके अलावा पेनी मोर्डौंट (Penny Mordaunt) भी रेस में रहेंगी. वह लिज ट्रस के चुने जाने के वक्त पीएम की रेस में तीसरे नंबर पर रही थीं.
इन लोगों के अलावा रेस में रक्षा मंत्री बेन वालेस (Ben Wallace), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव केमी बडेनोच (Kemi Badenoch), विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली (James Cleverly) और हाल ही में इस्तीफा देने वाली सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) शामिल हैं.
इस लिस्ट में वित्त मंत्री जेरेमी हंट का भी नाम था. लेकिन लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब पीएम बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगी. इसके अलावा टॉम तुगेन्दाटा (Tom Tugendhat) और माइकल गोव (Michael Gove) भी चुनाव नहीं लड़ने वाले.
इन बड़े चेहरों पर नजरें

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









