
ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को खिलाई मां के हाथ की बनी बर्फी, वीडियो वायरल
AajTak
रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हाल ही में ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की थी. ऋषि सुनक ने बैठक के दौरान जेलेंस्की को उनकी मां की हाथ बनी हुई बर्फी दी. सुनक ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भी शेयर किया है.
यूके के पीएम ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को अपनी मां के हाथ की बनी बर्फी खिलाई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ऋषि सुनक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, यह हर दिन संभव नहीं है कि जेलेंस्की आपकी मां की हाथ की बनी बर्फी खाएं.
ऋषि सुनक ने कहा, मेरी मां ने जो भारतीय मिठाई बनाई थी, उसे वे मुझे देना चाहती थीं. इसे बर्फी कहा जाता है. वे इस बर्फी को मुझे पहले नहीं दे सकी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने मुझे फुटबॉल मैच के दौरान दी. इसके बाद जब सोमवार को मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिला, जब उनसे बातें कर रहा था, उन्हें भूख लगी थी. तो मैंने उन्हें अपनी मां की दी हुई बर्फी दी, जिसे देखकर वे बहुत खुश हुईं.
इस वीडियो को आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जेलेंस्की ऋषि सुनक द्वारा दी गई बर्फी को खाते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ओ बॉय, ये मायने नहीं रखता कि आप साधारण व्यक्ति हैं या फिर पीएम. आप अपनी मां के हाथ की बनी बर्फी के बिना नहीं रह पाते. यह एशियाई प्यार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह बहुत प्यारा है, इसे हम सभी मां की बर्फी से जोड़ सकते हैं.
इंस्टाग्राम पर एक अन्य यूजर ने लिखा, ऋषि इससे कुछ यादें ताजा हो गईं. मुझे बहुत अच्छा लगा, जब आपकी मां फार्मेसी में भारतीय मिठाई लेकर आईं, वे बहुत स्वादिष्ट थीं. एक और यूजर ने लिखा, इस तरह से भारत-यूक्रेन के रिश्ते स्थापित हुए.
ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे थे जेलेंस्की

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









