
ऋषि सुनक के पीएम बनने से गदगद आनंद महिंद्रा, बोले- कभी हुआ था भारतीयों का अपमान
AajTak
ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के रूप में पहली बार कोई भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने वाल है. इसको लेकर देश में जश्न का माहौल है. इस बीच आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को भारतीय नेताओं के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री की बात याद आई है.
भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने इतिहास रचा दिया है. वो ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं. सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो ब्रिटेन की सरकार का सबसे बड़ा पद संभालेंगे. ऋषि सुनक के पीएम बनने से भारत में भी जश्न का माहौल है. ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम चुने के बाद भारत के दिग्गज उद्योपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को आजादी के समय की बात याद आई है. उन्होंने इसका जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है. आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके किए ट्वीट खूब वायरल हो जाते हैं.
सुनक का भारतीय कनेक्शन
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था. ऋषि के पिता डॉक्टर और मां एक दवाखाना चलाती थीं. ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या तो उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था. इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन में पीएम का पद संभालेगा.
भारतीय नेताओं को बताया था कमजोर
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा- '1947 में भारत की स्वतंत्रता समय विंस्टन चर्चिल ने कथित तौर पर कहा था, सभी भारतीय नेता निम्न क्षमता वाले होंगे. आज अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के दौरान हम भारतीय मूल के एक व्यक्ति को यूके के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने को तैयार हैं. जिन्दगी गुलजार है.' विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री थे.
2015 में पहली बार पहुंचे थे संसद

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












