
ऋषि कपूर से लेकर आदित्य नारायण तकः बॉलीवुड के ये बड़े स्टार भी बचपन में कर चुके डेब्यू
AajTak
तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन की चार साल की बेटी अल्लू अरहा एक्ट्रेस समांथा रूथ संग इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार हैं. वह आने वाले नए प्रोजेक्ट 'शकुंतलम' में नजर आएंगी. इस बात को लेकर अल्लू अर्जुन काफी एक्साइटेड हैं.
तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन की चार साल की बेटी अल्लू अरहा एक्ट्रेस समांथा रूथ संग इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार हैं. वह आने वाले नए प्रोजेक्ट 'शकुंतलम' में नजर आएंगी. इस बात को लेकर अल्लू अर्जुन काफी एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी देते हुए एक्टर ने बताया कि वह कितना गर्व महसूस कर रहे हैं. ऐसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई सितारे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा है. बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं. साल 1973 में आमिर खान ने 'यादों की बारात' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में यह नजर आए थे. जूही चावला संग इन्होंने काम किया था.More Related News













